यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ginger For Weight Loss: अदरक से कंट्रोल करें वजन, बस इन तरीकों से करें इस्तेमाल
Ginger For Weight Loss इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। वजन कंट्रोल करने के लिए लोगों को डाइट और लाइफस्ट ...और पढ़ें

HighLights
- पोषक तत्वों से भरपूर अदरक वजन कम करने में भी मददगार है।
- आप अपनी वेट लॉस डाइट में अदरक की चाय शामिल कर सकते हैं।
- अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली । Ginger For Weight Loss: पोषक तत्वों से भरपूर अदरक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ वजन कम करने में भी मददगार है। जी हां, अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो अदरक को शामिल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल कर आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।
खासकर अदरक का उपयोग सर्दी-खांसी में घरेलू उपचार के रूप में किया जाता है, लेकिन यह वजन कम करने में भी आपकी सहायता कर सकता है। आइए जानते हैं, वेट कंट्रोल करने के लिए अदरक का इस्तेमाल किन तरीकों से करें।
अदरक की चाय
वजन कम करने के लिए लोग अदरक की चाय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वेट लॉस के लिए आप सुबह या शाम के समय नियमित रूप से अदरक की चाय पी सकते हैं। इस चाय में आप नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं। जो वजन कम करने में असरदार है।
अदरक और नींबू पानी
अक्सर लोग वजन घटाने के लिए सुबह की शुरुआत नींबू पानी से करते हैं। ऐसे में आप वेट लॉस डाइट में अदरक और नींबू पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में अदरक और नींबू का रस मिलाएं और इसे डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में रोजाना सुबह पिएं।
खबरें और भी
स्मूदी
वजन घटाने के लिए आप अदरक का स्मूदी भी ट्राई कर सकते हैं। इस बनाने के लिए फलों, सब्जियों और अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पेट भरा रहता है और वजन कम होने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये 5 घरेलू उपाय, कम होगा ब्लड शुगर लेवल
कैंडीज
अदरक का कैंडीज स्वाद में बेहतरीन होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह वजन कम करने के लिए शानदार ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए अदरक को मोटे टुकड़े में काटें। इन टुकड़ों को एक कटोरे में डालें, फिर इसमें नमक, अमचूर पाउडर, काली मिर्च का पाउडर और नींबू का रस मिक्स करें। इस मिश्रण को कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इन्हें धूप में सूखा लें। तैयार है अदरक की कैंडीज।
अदरक पाउडर
अदरक जितना फायदेमंद होता है उतना ही अदरक पाउडर भी लाभकारी है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। वजन कम करने के लिए आप अदरक पाउडर की मदद ले सकते हैं। आप इसे पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं या इसे खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मैग्नीशियम की कमी कहीं आपको भी तो नहीं कर रही अंदर से खोखला, इन फूड्स को करें अपनी डाइट में शामिल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.