Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेहत के लिए बेहद गुणकारी है संतरे जैसा दिखने वाला यह रसीला फल, डाइट में शामिल करने से मिलते हैं गजब के फायदे

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 04:02 PM (GMT+05:30)

    बढ़ती उम्र के साथ सेहतमंद बने रहने के लिए डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स का ख्याल रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको चकोतरा यानी अंग्रेजी मे ...और पढ़ें

    ग्रेपफ्रूट के सेवन से मिलते हैं ऐसे गजब फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग (Image Source: Freepik)
    ग्रेपफ्रूट के सेवन से मिलते हैं ऐसे गजब फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. संतरे जैसा दिखने वाला यह रसीला फल, स्वाद में खट्टा-मीठा होता है।
    2. ग्रेपफ्रूट के सेवन से वेट लॉस में भी फायदा मिलता है।
    3. इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिहाज से भी ग्रेपफ्रूट काफी फायदेमंद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर ग्रेपफ्रूट का सेवन (Grapefruit Benefits) हार्ट के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। वजन घटा रहे लोगों के लिए भी यह काफी शानदार होता है। बता दें, कि फाइबर से भरपूर यह फल न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है बल्कि, कब्ज, डायबिटीज, डेंगू-मलेरिया के बुखार में भी काफी फायदेमंद होता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसे खाने के कुछ गजब फायदों के बारे में।

    हार्ट के लिए फायदेमंद

    संतरे जैसे दिखने वाले इस फल यानी ग्रेपफ्रूट के सेवन से शरीर में  कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रखा जा सकता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या रहती है, उनके लिए भी यह बेहद गुणकारी होता है। अगर आप भी दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करना चाहते हैं, तो डाइट में ग्रेपफ्रूट को जरूर शामिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- अगर आप भी हैं Jamun खाने के शौकीन, तो जरूर ट्राई करें इससे बनी ये डिशेज

    वेट लॉस में मददगार

    वजन घटा रहे लोगों के लिए भी ग्रेपफ्रूट खाना एकदम सेफ ऑप्शन है। बता दें, यह कैलोरी में काफी पीछे होता है, ऐसे में इसके सेवन से वजन बढ़ने की शिकायत बिल्कुल भी नहीं होती है, वहीं इसे खाने से आप ओवरईटिंग से भी बच सकते हैं।

    पोषक तत्वों से भरपूर

    ग्रेपफ्रूट के सेवन से शरीर में कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी पूरी होती है। यह विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे ओवरऑल हेल्थ को काफी फायदा मिलता है।

    खबरें और भी

    पाचन के लिए फायदेमंद

    पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में भी ग्रेपफ्रूट काफी फायदेमंद होता है। आप सुबह-सवेरे इसका जूस पिएं या फिर इसे ऐसे ही खाएं, हर तरीके से ग्रेपफ्रूट के सेवन से फायदा ही मिलता है। विटामिन सी और पोटेशियम से रिच होने के कारण यह कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

    यह भी पढ़ें- गुणों का खजाना है पोषक तत्वों से भरपूर Curry leaves, सेहत ही नहीं बालों को भी बनाता है हेल्दी

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।