यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वेट लॉस के सारे पैंतरे आजमा चुके हैं, लेकिन वजन नहीं हो रहा टस से मस? तो ट्राई करें ये 5 योगासन
शारीरिक रूप से कम एक्टिव होने और अस्वस्थ खान-पान की वजह से मोटापा एक आम समस्या बनती जा रही है। हेल्दी वजन न होना कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलि ...और पढ़ें

HighLights
- ज्यादा वजन होना कई बीमारियों की वजह बन सकता है।
- वजन कम करने के लिए योग करना काफी असरदार हो सकता है।
- योग करने से शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण मोटापा एक आम समस्या बन गया है। मोटापा न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। वजन कम करने के लिए डाइटिंग और एक्सरसाइज के साथ-साथ योग (Yoga For Weight Loss) भी एक असरदार तरीका है।
योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को शांत और स्ट्रेस-फ्री भी करता है। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए 5 असरदार योगासनों (Yoga Poses For Weight Loss) के बारे में।
सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)
सूर्य नमस्कार शरीर के सभी अंगों को एक्टिव करता है। इसमें 12 आसनों का एक क्रम होता है, जो शरीर के फैट को कम करने में मदद करता है। यह आसन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से वजन कम होता है और शरीर फ्लेक्सिबल बनता है।
त्रिकोणासन (Trikonasana)
त्रिकोणासन या त्रिकोण मुद्रा शरीर के बैलेंस को बनाए रखने और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। यह आसन पेट, कमर और जांघों की चर्बी को कम करने के लिए बहुत असरदार है। इसे करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। नियमित प्रैक्टिस से शरीर का आकार सुडौल बनता है।
यह भी पढ़ें: हाई बीपी के मरीजों को जरूर करने चाहिए ये 5 योगासन, नेचुरली रहेगा ब्लड प्रेशर कंट्रोल
पर्वतासन (Parvatasana)
पर्वतासन या पर्वत मुद्रा एक आसान, लेकिन असरदार आसन है, जो वजन कम करने में मदद करता है। यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। इसे करने से शरीर का फैट कम होता है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। यह आसन तनाव को कम करने और मन को शांत करने में भी सहायक है।
खबरें और भी
भुजंगासन (Bhujangasana)
भुजंगासन या कोबरा पोज पेट की चर्बी को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आसन पेट की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और पाचन तंत्र को एक्टिव करता है। इसे करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को फ्लेक्सिबल बनाता है और पीठ दर्द से राहत दिलाता है।
धनुरासन (Dhanurasana)
धनुरासन या धनुष मुद्रा शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए एक बेहतरीन आसन है। यह आसन पेट, जांघों और कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे करने से पाचन तंत्र सुधरता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह आसन तनाव को कम करने और शरीर को एनर्जेटिक बनाने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें: ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बन सकता है दिल के दौरे की वजह, कम करने के लिए करें ये 5 योगासन
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।