Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हाई बीपी के मरीजों को जरूर करने चाहिए ये 5 योगासन, नेचुरली रहेगा ब्लड प्रेशर कंट्रोल

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 08:39 AM (IST)

    खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से बीपी बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक काफी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि ब् ...और पढ़ें

    High Blood Pressure बन सकता है 'साइलेंट किलर' (Picture Courtesy: Freepik)
    High Blood Pressure बन सकता है 'साइलेंट किलर' (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. हाई ब्लड प्रेशर में बीपी 140/90 mmHg या इससे ज्यादा होता है।
    2. लाइफस्टाइल और डाइट का ब्लड प्रेशर पर काफी असर पड़ता है।
    3. हाई बीपी कंट्रोल करने में कुछ योगासन मददगार हो सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Yoga For High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर आजकल एक आम समस्या बन गई है। यह समस्या स्ट्रेस, अनियमित जीवनशैली, खराब खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी के कारण होती है।

    हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए योग एक असरदार और प्राकृतिक उपाय है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक शांति और तनाव को कम करने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए 5 योगासनों (Yoga Poses For High BP) के बारे में।

     शवासन (Corpse Pose)

    शवासन योग का सबसे आसान और असरदार आसन है। यह आसन स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के अहम कारणों में से एक है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथ-पैरों को आराम से फैला लें। आंखें बंद करके गहरी सांस लें और शरीर के हर अंग को शिथिल छोड़ दें। इस आसन को रोजाना 10-15 मिनट तक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

    यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल करने में मददगार हैं 5 सीड्स, आप भी बना लें अपनी डाइट का हिस्सा

    सुखासन (Easy Pose)

    सुखासन एक ऐसा आसन है, जो मन को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करता है। इसे करने के लिए जमीन पर आराम से बैठ जाएं और पैरों को क्रॉस कर लें। हाथों को घुटनों पर रखें और आंखें बंद करके गहरी सांस लें। इस आसन को करने से मन शांत होता है और ब्लड प्रेशर स्थिर रहता है।

    पश्चिमोत्तानासन (Seated Forward Bend)

    पश्चिमोत्तानासन तनाव को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे करने के लिए जमीन पर बैठकर पैरों को सामने फैला लें। अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और हाथों से पैरों के अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें। इस आसन को करने से मन शांत होता है और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

    खबरें और भी

    वज्रासन (Thunderbolt Pose)

    वज्रासन पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं और नितंबों को एड़ियों पर टिका दें। हाथों को घुटनों पर रखें और सीधे बैठें। इस आसन को खाना खाने के बाद भी किया जा सकता है। यह आसन मन को शांत करता है और ब्लड प्रेशर को स्थिर रखता है।

    भ्रामरी प्राणायाम (Bee Breath)

    भ्रामरी प्राणायाम एक ब्रीदिंग तकनीक है, जो स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करती है। इसे करने के लिए आराम से बैठ जाएं और आंखें बंद कर लें। अब अंगूठों से कानों को बंद करें और तर्जनी उंगलियों को माथे पर रखें। गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए 'ओम' का उच्चारण करें। इस प्राणायाम को करने से मन शांत होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

    यह भी पढ़ें: ठंड में बढ़ जाती है High Blood Pressure की समस्या, इन लक्षणों से कर सकते हैं पहचान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।