Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cinnamon Water Benefits: वेट लॉस से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक, जानिए दालचीनी का पानी पीने के अनगिनत फायदे

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 01:39 PM (IST)

    Cinnamon Water Benefits दालचीनी का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं यह कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। इसमें ए ...और पढ़ें

    Cinnamon Water Benefits: दालचीनी का पानी पीने के अनगिनत फायदे
    Cinnamon Water Benefits: दालचीनी का पानी पीने के अनगिनत फायदे

    HighLights

    1. दालचीनी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
    2. दालचीनी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cinnamon Water Benefits: हर भारतीय किचन में आपको दालचीनी आसानी से मिल जाएगी। इसका इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने के लिए किया जाता है। आप इस मसाले को अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। खाने में इसका इस्तेमाल करने से आपको कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। दालचीनी में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, जिंक आदि तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से दालचीनी का पानी पीते हैं, तो आपको अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, दालचीनी का पानी सेहत के लिए कैसे लाभदायक है।

    पीरियड्स के दर्द को कम करने में मददगार

    महिलाओं को पीरियड्स में दर्द, ऐंठन आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, आप इससे राहत पाने के लिए दालचीनी का पानी पी सकते हैं। इसे पीने से आपको राहत मिलेगी।

    वजन घटाने में सहायक

    दालचीनी में इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने की क्षमता पाई जाती है, इससे वजन कम होने में मदद मिलेगी। दालचीनी का पानी पीने से भूख कंट्रोल होता है, इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं।

    यह भी पढ़ें: गेहूं की जगह खाएं नारियल के आटे की रोटी, डायबिटीज के साथ कंट्रोल होगा वजन

    डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी

    जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए दालचीनी दवा के रूप में काम करती है। नियमित रूप से दालचीनी का पानी पीने से रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होता है।

    रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

    दालचीनी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से दालचीनी का पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सकती है।

    खबरें और भी

    पाचन में सहायता करता है

    जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या उनके लिए दालचीनी का पानी किसी रामबाण से कम नही है। दालचीनी का पानी पीने से पाचन में सुधार और पेट की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

    हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    दालचीनी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से दालचीनी का पानी पीते हैं, इससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। 

    यह भी पढ़ें: बच्चों में क्यों बढ़ रहे Mumps के मामले, एक्सपर्ट से जानें इसकी वजह और बचाव के तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik