यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Black Tea Benefits: दिल की सेहत से लेकर पाचन तंत्र तक, ब्लैक टी पीने से मिलते हैं कई अन्य फायदे
Black Tea Benefits चाय दुनियाभर में पिए जाने वाला सबसे लोकप्रिय ड्रिंक है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे चाय न पसंद हो। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो यह आर् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Black Tea Benefits: दुनिया में चाय के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। अक्सर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। वैसे चाय की कोई एक रेसिपी नहीं है। समय के साथ इसका स्वाद बदलता रहा है। लोग सबसे ज्यादा दूध, चीनी और पत्ती के मिश्रण का चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन काली चाय सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है। इसका स्वाद और सुगंध अलग होता है। हालांकि, ब्लैक टी में कैफीन की मात्रा कॉफी की तुलना में बहुत कम होती है।
ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यह सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। तो आइए जानते हैं, स्वास्थ्य के लिए ब्लैक टी कैसे फायदेमंद है।
कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार
एक रिसर्च के अनुसार, ब्लैक टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स ट्यूमर के विकास को कम कर सकते हैं। विशेष रूप से, यह त्वचा, स्तन, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
काली चाय में फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल के लिए लाभदायक होते हैं। अगर आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो हाई ब्लड प्रेशर , उच्च कोलेस्ट्रॉल, मोटापा सहित हृदय रोग के कई जोखिम कारकों को से बच सकते हैं।
खबरें और भी
बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करे
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए समय रहते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ब्लैक टी फायदेमंद हो सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक ब्लैक टी हृदय रोग या मोटापे के जोखिम वाले व्यक्तियों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने में मदद करती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
ब्लैक टी का सेवन गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। जो आंत की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंत के बैक्टीरिया को मारते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।
दांतों के लिए गुणकारी
ब्लैक टी दांतों में बैक्टीरिया के विकास को रोकती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स कैविटी कम करने में मदद करते हैं। इससे दांत स्वस्थ रहते हैं।
वजन घटाने में असरदार
ब्लैक टी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉइड्स वेट कंट्रोल करने में सहायक है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik