Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits Of Plums: कब्ज से राहत दिलाने से लेकर हाई बीपी कंट्रोल करने तक, आलूबुखारा खाने के हैं गजब के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 09:19 AM (IST)

    Health Benefits Of Plums आलूबुखारे कई गुणों से भरपूर होते हैं। इस खट्टे-मीठे फल में कैल्शियम आयरन पोटैशियम फास्फोरस और अन्य विटामिंस पाए जाते हैं। यह ...और पढ़ें

    Health Benefits Of Plums: गुणों का खजाना है आलूबुखारा
    Health Benefits Of Plums: गुणों का खजाना है आलूबुखारा

    HighLights

    1. आलूबुखारे में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है।
    2. यह फल हाई बीपी को कंट्रोल करने में सहायक है।
    3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आलूबुखारा खाने से दिमाग तेज होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Benefits Of Plums: स्वाद में खट्टा-मीठा आलूबुखारा एक मौसमी फल है, जो विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसे प्लम के नाम से भी जाना जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आलूबुखारा डायट्री फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाता है। यह पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, साथ ही यह फल स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी कम करता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, आलूबुखारे के ढेरों फायदे।

    हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद

    आलूबुखारे में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। जो हाई बीपी को कंट्रोल करता है। यह सोडियम को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो इस फल को जरूर खाएं।

    कब्ज से राहत दिलाने में कारगर

    जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए आलूबुखारा रामबाण इलाज है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो आपके पाचन को बढ़ावा देता है। पेट से जुड़ी समस्या को कम करने के लिए यह फल कारगर साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Raw Garlic: डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल का रामबाण इलाज है लहसुन, बस इन तरीकों से करें इसे डाइट में शामिल

    याददाश्त बढ़ाता है

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आलूबुखारा खाने से दिमाग तेज होता है। आप इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। यह आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

    हड्डियों के लिए फायदेमंद

    आलूबुखारा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इसे खाने से महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद मिलती है। अगर आप इस फल का रोजाना सेवन करें, तो इस बीमारी से बच सकते हैं।

    खबरें और भी

    स्किन के लिए गुणकारी

    आलूबुखारे में विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी कोलेजन को बढ़ावा देने में सहायक है। यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें:Mental Health: ये फूड आइटम्स बना सकते हैं आपको एंग्जाइटी का शिकार, आज ही करें इन्हें डाइट से आउट

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik