यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे तो सुने होंगे, लेकिन एक बार इस मेवे का पानी पीकर तो देखें; मालूम पड़ जाएगा फर्क
आज के समय में सेहत का ध्यान रखना मुश्किल है। गलत खानपान से बीमारियां बढ़ रही हैं। ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए अच्छे होते हैं लेकिन अंजीर का पानी पीने से ...और पढ़ें

HighLights
- अंजीर सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
- इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- रोज सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीना चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में अपनी सेहत का ध्यान रखना चुनौती बनता जा रहा है। खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मोटापा, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारी तो मानो आम हो गई है। इनसे राहत पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। डॉक्टर की महंगी फीस ले लेकर दवाओं का खर्च उठाना पड़ता है।
आपको बता दें कि खानपान का खास ध्यान रखा जाए तो आप कई बीमारियों से खुद काे बचाए रख सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए लोग ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है, ये आपको जबरदस्त फायदे भी पहुंचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा ड्राई फ्रूट भी है जिसका पानी पीने से आप कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अंजीर की। अंजीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के, फाइबर, प्रोटीन, जिंक और आयरन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका पानी पीना आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। आज हम आपको अपने इस लेख में अंजीर का पीनी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
डाइजेशन सुधारे
अंजीर का पानी पीने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर तरीके से काम कर पाता है। इससे खाना आसानी से डाइजेस्ट हाे पाता है। आपकाे बता दें कि ये पानी डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण ये पेट के लिए लाभदायक है।
मिलती है एनर्जी
रोज सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से आप दिनभर ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। दरअसल, इसमें नेचुरल शुगर मौजूद होता है, जो सुबह के समय आपको एनर्जेटिक बनाता है।
यह भी पढ़ें: ऑफिस में बैठे-बैठे बिगड़ती हेल्थ का साइलेंट इलाज है Microwalking, जान लें इसके बेमिसाल फायदे
दिल की सेहत सुधारे
अंजीर में फाइबर के अलावा पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा अंजीर का पानी पीने से दलि से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
खबरें और भी
वेट लॉस में फायदेमंद
अगर आप अपने डेली रूटीन में अंजीर के पानी को शामिल करते हैं तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, रोज सुबह खाली पेट ये ड्रिंक पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। इसके अलावा ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
त्वचा की रंगत निखारे
अंजीर के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की अंदर से सफाई करते हैं। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। साथ ही ये रिंकल्स, झुर्रियाें की समस्या से भी निजात दिलाता है।
यह भी पढ़ें: Heat Stroke: लू लगने पर नजर आते हैं 10 लक्षण, बचाव के लिए करें ये काम; वरना जान पर आ सकती है बात
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।