यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Heat Stroke: लू लगने पर नजर आते हैं 10 लक्षण, बचाव के लिए करें ये काम; वरना जान पर आ सकती है बात
भीषण गर्मी के चलते लू लगने का खतरा बढ़ गया है। लू लगने पर शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है जिससे आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। समय रहते ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मी बढ़ने पर लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
- इनके लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी होता है।
- हीट स्ट्रोक गंभीर स्थिति है, जिसमे जान भी जा सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों पूरे भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। तापमान भी 42 डिग्री से ऊपर जा चुका है। मौसम विभाग ने भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। दरअसल, जब गर्मी अपने चरम पर होती है ताे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। इससे आपकी सेहत को भी कई तरह से नुकसान हो सकता है। इसमें चक्कर आना, तेज बुखार, पानी की कमी होना तो आम बात है।
इससे आपके शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप Heat Stroke के लक्षणों को पहचान लें, ताकि समय पर इलाज किया जा सके। इसके अलावा आपको कुछ सावधानियां भी बरतने की जरूरत है। इससे आप हीट स्ट्राेक से खुद को बचाव कर सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको हीट स्ट्रोक के लक्षण और कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
क्या है Heat Stroke?
हीट स्ट्रोक एक मेडिकल कंडीशन होती है जब आपके शरीर का तापमान अचानक सये 104 डिग्री या इससे ऊपर पहुंच जाता है। ऐसा होने पर आपको तुरंत इलाज करवाने की जरूरत होती है, वरना स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। कई मामलों में ताे इंसान की मौत तक हो जाती है।
हीट स्ट्रोक के लक्षण
- सिरदर्द हीट स्ट्रोक का शुरुआती लक्षण है।
- शरीर का तापमान अचानक से बढ़ना।
- दिल की धड़कनों का तेज होना।
- शरीर में ऐंठन या जकड़न होना।
- चक्कर आना, मतली और उल्टी की समस्या होना।
- शरीर में पानी की कमी होना।
- जीभ का बार-बार सूखना।
- तेज बुखार आना।
- बोलने में दिक्कत होना।
- बेहोश होना, त्वचा का लाल हाेना।
- सांस लेने में तकलीफ।
ये सभी हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। अगर आपको भी ऐसे कोई संकेत नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करा लें। इससे आपका समय रहते इलाज हो सकेगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: 9 दिन आग उगलेगा सूरज, Nautapa में इन 5 तरीकों से अपनी सेहत का रखें ख्याल; जानें हर एक डिटेल
क्या हैं Heat Stroke के कारण?
- तापमान का अधिक होना।
- शरीर में पानी की कमी होना।
- गर्मी में बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करना।
- गर्मी में कपड़ों का सही चयन न करना।
- इम्युनिटी का कमजोर होना।
कैसे करें बचाव?
लू से बचने के लिए जरूरी है कि आप दिनभर में कम से कम 5 लीटर पानी पिएं। भूल से भी एल्कोहल न लें। ये आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। नारियल पानी, नींबू पानी जैसे कूलिंग ड्रिंक्स का जरूर सेवन करें। मौसमी फल खाएं। टाइट और गाढ़े रंग के कपड़े पहनने से बचें। धूप में जाने पर सनस्क्रीन लगाएं और छाते का इस्तेमाल करें। बाहर से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पिएं और न ही नहाएं।
यह भी पढ़ें: खराब हुई Delhi-NCR की हवा, बढ़ सकता है कई बीमारियाें का खतरा; इन 6 तरीकों से अपनी सेहत का रखें ख्याल
Source-
- https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/21812-heatstroke