यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब 36.6 डिग्री सेल्सियस नहीं रहा Average Human Body Temperature, ताजा स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाली खोज की है। उन्होंने पाया कि Average Human Body Temperature पहले की तुलना में अब कम हो गया है। ...और पढ़ें

HighLights
- मानव शरीर का औसत तापमान लगातार कम हो रहा है।
- शोधकर्ता बताते हैं कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
- स्टडी के मुताबिक, 36.6 डिग्री सेल्सियस को अब सामान्य तापमान नहीं कह सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी बचपन से ही यह सुनते आए हैं कि ह्यूमन बॉडी का औसत तापमान (Average Human Body Temperature) 36.6 डिग्री सेल्सियस होता है। यह एक ऐसी जानकारी है जो हमें स्कूलों में पढ़ाई जाती है और जिस पर हम सभी भरोसा करते हैं, लेकिन हाल ही में हुई एक स्टडी ने इस धारणा को चुनौती दी है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध में पाया गया है कि मानव शरीर का औसत तापमान अब 36.6 डिग्री सेल्सियस नहीं रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

कम हो रहा शरीर का औसत तापमान
इस अध्ययन में स्टैनफोर्ड हेल्थ केयर में 2008 से 2017 के बीच 6,18,306 मरीजों के मुंह का तापमान मापा गया। साथ ही, इन मरीजों की उम्र, लिंग, वजन, लंबाई, बीएमआई, दवाओं का इनटेक और सेहत की स्थिति जैसी जानकारी भी इकट्ठा की गई।
शोधकर्ताओं का मानना है कि हमारे शरीर का औसत तापमान कम होने का मुख्य कारण हमारे शरीर की मेटाबॉलिक रेट में बदलाव है। पिछले 200 सालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई, खाने-पीने की अच्छी चीजें और रहने के तरीके में सुधार होने से हमारे शरीर में सूजन कम हुई है, जिसकी वजह से हमारा तापमान भी कम हुआ है।
यह भी पढ़ें- 2025 में चुनौती बनकर खड़ी हो सकती हैं ये बीमारियां, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
बदल रहा है हमारा शरीर
डॉ. पार्सननेट ने हमारे शरीर में हुए बदलावों को भी समझाया है। उन्होंने बताया कि हम जिस तरह से रहते हैं और हमारे आसपास का वातावरण कैसा है, ये दोनों की फैक्टर्स हमारे शरीर को बदल रहे हैं।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि घरों का तापमान अब कंट्रोल रहता है, हम पहले के मुकाबले में माइक्रोऑर्गेनिज्म्स के टच में कम आते हैं और हमें बेहतर और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट मिलती है। डॉ. पार्सननेट कहते हैं कि हम यह सोचते हैं कि इंसान हमेशा से एक जैसे रहे हैं, लेकिन यह सच नहीं है। हम शारीरिक रूप से बदल रहे हैं।
तापमान में क्यों आ रहा बदलाव?
डॉ. पार्सननेट का कहना है कि हमें यह मानना बंद कर देना चाहिए कि हर इंसान का नॉर्मल बॉडी टेम्प्रेचर 36.6 डिग्री सेल्सियस होता है। दरअसल, हर व्यक्ति का सामान्य तापमान अलग-अलग होता है और यह कई बातों पर निर्भर करता है।
यह नई स्टडी बताती है कि बेहतर लाइफस्टाइल और हेल्थ सर्विसेज के कारण, हमारे शरीर में कुछ बदलाव आए हैं। इस शोध के मुताबिक, हमारा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा। स्टैनफोर्ड के इस शोध से न केवल हमारे शरीर के बारे में हमारी समझ बढ़ती है, बल्कि यह भी पता चलता है कि हम इंसान समय के साथ कैसे बदल रहे हैं।
Source:
Stanford Medicine: https://med.stanford.edu/news/all-news/2023/09/body-temperature.html
यह भी पढ़ें- आपकी जिंदगी के 10 साल छीन सकती है Smoking, स्टडी में सामने आए डरा देने वाले नुकसान