यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: पोषक तत्वों से भरपूर हैं इन फलों के छिलके, खाने से मिलेंगे सेहत को कई फायदे
Health Tips शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फल खाना बेहद जरूरी है। इनमें कई तरह के विटामिन्स मिनरल एंजाइम पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेक ...और पढ़ें

HighLights
- नाशापाती के छिलके भी फाइबर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं।
- छिलके सहित आलूबुखारा खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है।
- कीवी के छिलके में फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए ताजे फल खाने की सलाह दी जाती है। ये शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहतर होते हैं। फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें ऐसे कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।
अक्सर लोग फलों को छीलकर खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ फलों को छीलने पर उनके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ फलों के बारे में बताएंगे जिन्हें छीलके सहित खाना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
सेब
सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इसके छिलके भी बहुत ही गुणकारी होते हैं। सेब के छिलके में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इस फल का छिलका दिल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए छिलके सहित सेब अपनी डाइट में शामिल करें।
नाशपाती
नाशपाती पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। अगर आप नाशपाती के छिलके हटाकर खाते हैं, तो इसमें पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, क्योंकि इसके छिलके भी फाइबर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि नाशपाती का सेवन छिलके सहित करें।
खबरें और भी
चीकू
चीकू को छिलके सहित खाने पर सेहत को कई तरह से लाभ मिलता है। इसके छिलके में विटामिन की मात्रा होती है। जो पाचन के लिए लाभदायक होता है। चीकू का छिलका पोटैशियम, आयरन, फोलेट और पैंटोथेनिक एसिड का समृद्ध स्रोत है।
आलूबुखारा
आलूबुखारे के छिलके में क्लोरोजेनिक एसिड नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसमें विटामिन-सी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो छिलके सहित आलूबुखारा खाने आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।
कीवी
पोषक तत्वों से भरपूर कीवी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। छिलके सहित इस फल को खाने से फाइबर की मात्रा तीन गुना बढ़ जाती है। कीवी का छिलका विटामिन-सी से भी भरपूर होता है। इसलिए इसे बिना छीले ही खाएं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik