Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Green Beans Benefits: हड्डियों को स्वस्थ रखने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जानिए हरी बींस खाने के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 11:45 AM (IST)

    Green Beans Benefits हरी बीन्स में प्रोटीन कैल्शियम आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो लोग एक्सरसाइज करते हैं उनके लिए हरी बीन्स काफी फायदेमंद ...और पढ़ें

    Green Beans Benefits: हरी बीन्स खाने के हैं ढेरों फायदे
    Green Beans Benefits: हरी बीन्स खाने के हैं ढेरों फायदे

    HighLights

    1. हरी बीन्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।
    2. इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।
    3. यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Green Beans Benefits: हरी बीन्स पौष्टिक सब्जियों में से एक है। इसका आमतौर पर इस्तेमाल सब्जी, फ्राइड राइस में की जाती है। हरी बीन्स की कई किस्में हैं, स्ट्रिंग बीन्स, फ्रेंच बीन्स या स्नैप बीन्स, इनमें विटामिन ए, सी और के पाए जाते हैं। ये फोलिक एसिड और कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। हरी बीन्स फाइबर से भरपूर होती है, इसे खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और भी सेहत को कई फायदे होते हैं। चलिए बिना देर किए जानते हैं, हरी बीन्स खाने के क्या फायदे हैं। 

    शरीर को ऊर्जावान बनाए

    हरी बीन्स में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। इसे खाने से कमजोरी, थकान आदि की समस्या दूर होती है। हरी बीन्स खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता मिलती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में हरी बीन्स शामिल कर सकते हैं।

    हड्डियों की सेहत के लिए

    बीन्स में विटामिन-K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप अक्सर जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए हरी बीन्स हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स, याददाश्त भी होगी तेज

    हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    हरी बीन्स कैल्शियम और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होती है। फ्लेवोनोइड्स पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सिडेंट हैं जो आमतौर पर फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं। हरी बीन्स खाने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

    आंखों के लिए गुणकारी

    कैरोटीनॉयड से भरपूर हरी बीन्स आंखों के लिए फायदेमंद होती है। अगर आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी हरी बीन्स जरूर खाएं। ये ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन से भी समृद्ध हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं।

    खबरें और भी

    स्किन और बालों के लिए लाभदायक

    पोषक तत्वों से भरपूर हरी बीन्स स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में मददगार है, इसके अलावा यह नाखून को भी मजबूत बनाने में मददगार है। अगर आप नियमित रूप से हरी बीन्स खाते हैं, तो इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: क्या Vitamin C कर सकता है सर्दी से बचाव, जानें इसके पीछे का सच

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik