Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Papaya leaves Benefits: रोजाना पिएं पपीते के पत्तों का जूस, शुगर रहेगा कंट्रोल और कब्ज से भी मिलेगी राहत!

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 07:45 AM (IST)

    Papaya leaves Benefits पपीत सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से बचाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ...और पढ़ें

    Papaya leaves Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है पपीते के पत्तियों का जूस
    Papaya leaves Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है पपीते के पत्तियों का जूस

    HighLights

    1. पपीते की पत्तियां सेहत के लिए बहुत कारगर होती हैं।
    2. इसका जूस पीने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
    3. यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मददगार है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Papaya leaves Benefits: पपीता एक फल होने के साथ-साथ अपने आप में एक संपूर्ण औषधि भी है। इसका फल हो या फिर पत्तियां सभी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। फाइबर युक्त पपीते की पत्तियों का जूस न केवल आपके ब्लड शुगर कंट्रोल में रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

    कब्ज के लिए इसके पत्तियों का जूस तो रामबाण है, इसे पीने से हमारी आंत एकदम साफ हो जाती है। इतना ही नहीं डेंगू बुखार में भी इसका जूस बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है। टाइफाइड में अक्सर मरीजों के प्लेटलेट्स डाउन हो जातें हैं, ऐसे में इसकी पत्तियों के जूस को पीने से मरीज का प्लेटलेट्स बहुत ही जल्दी रिकवर होने लगता है। आइए जानते हैं पपीते की पत्तियों के जूस के फायदों के बारे में।

    पपीते के पत्तियों के जूस को पीने के फायदे

    • इसके जूस का सेवन कुछ ही दिनों में अपना असर दिखा देता है, इसलिए इसका लम्बे समय तक सेवन हमारे शरीर पर अपना दुष्प्रभाव भी दिखाने लगता है, इसलिए इसका सेवन सीमित समय तक ही करना चाहिए।
    • इसमें हाई लेबल में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई और विटामिन-के हमारे शरीर के लिए बहुत तरीकों से फायदेमंद है। 

    डेंगू बुखार के लिए रामबाण और प्लेटलेट्स करें बराबर

    मच्छरों के काटने से होने वाले डेंगू बुखार में इसके जूस का खाली पेट सेवन बुखार में होने वाले थकान,सिर दर्द,मतली और स्किन पर पड़ने वाले चकत्ते से छुटकारा दिलाने में सहायक सिद्ध होता है। ऐसे में अगर प्लेटलेट्स डाउन हो जाए, तो इसका जूस तुरंत राहत दिलाता है।

    यह भी पढ़ें: प्रदूषण के कारण अस्थमा के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी, ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

    पाचन तंत्र करे मजबूत

    दस दिन तक फाइबर युक्त पपीते के जूस का सुबह खाली पेट सेवन करने से पाचन संबंधी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं ये आंतों की भी अच्छे से सफाई कर देता है। जिससे पेशेंट के भूख न लगने की समस्या समाप्त हो जाती है और पेशेंट ऊर्जावान महसूस करते हैं।

    खबरें और भी

    बालों को जड़ से मजबूत करे

    एंटीऑक्सीडेंट युक्त पपीते की पत्तियों के जूस के सेवन से बाल जड़ से मजबूत हो जाते हैं और इनमें ग्रोथ भी होने लगती है।

    यह भी पढ़ें: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर होती हैं ये गंभीर समस्याएं, इसे कम करने के लिए अपनाएं ये नेचुरल उपाय

    सूजन कम करने में सहायक

    एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पपीते के पत्तियों का जूस पीने से शरीर के किसी भी अंग में होने वाले सूजन कम होने में मदद मिलती है। 

    मांसपेशियों को मजबूत बनाए

    इसमें मौजूद पोषक तत्वों से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है। इसलिए पपीते के पत्तियों का जूस सुबह खाली पेट पीना हर तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन इसे कम ही मात्रा में पिएं। जरूरत से ज्यादा इस जूस को पीने से सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। 

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik