महंगे सुपरफूड्स भूल जाइए! दिल और सेहत के लिए 'संजीवनी बूटी' से कम नहीं है लोकाट फल
लोकाट एक रसीला और औषधीय गुणों से भरपूर फल है जो न केवल दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है बल्कि गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। ...और पढ़ें

लोकाट फल: हृदय, पाचन और कैंसर से बचाव के लिए अद्भुत स्वास्थ्य लाभ (Picture Credit- Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रूट्स में लोकाट एक ऐसा फल है जो अपने मीठे-खट्टे स्वाद और औषधीय गुणों के कारण तेजी से पॉपुलर हो रहा है। यह पीले या नारंगी रंग का छोटा फल दिखने में नाशपाती जैसा होता है और भारत के कुछ पहाड़ी तथा उप-हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है।
लोकाट विटामिन-ए, सी, डाइटरी फाइबर, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो हार्ट और पाचन स्वास्थ्य को संपूर्ण रूप से बेहतर बनाता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं लोकाट के कुछ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के बारे में-
हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है
लोकाट में पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और घुलनशील फाइबर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हार्ट पर दबाव कम करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाकर दिल के दौरे और स्ट्रोक की आशंका को कम करता है।
पाचन क्रिया में सुधार
लोकाट का फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, कब्ज दूर करता है और आंतों की गतिविधियों को नियमित रखता है। यह गट माइक्रोबायोम को हेल्दी बनाए रखने में सहायक होता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है
विटामिन सी से भरपूर लोकाट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और वायरल-बैक्टीरियल इंफेक्शन से रक्षा करता है।
आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी
इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देता है और मोतियाबिंद व उम्र संबंधित नेत्र रोगों के जोखिम को कम करता है।
कैंसर रोधी गुण
लोकाट में पाएं जाने वाले फिनोलिक और कैरोटेनॉयड्स शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को घटाकर कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकते हैं।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर कंटेंट ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए लाभकारी है।
हड्डियों को मजबूत करता है
लोकाट में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती को बनाए रखते हैं।
वेट कंट्रोल करने में मददगार
कम कैलोरी, ज्यादा फाइबर और हाई वॉटर एलिमेंट्स के कारण यह भूख को संतुलित करता है और वजन घटाने में मदद करता है।
स्किन को बनाए ग्लोइंग
विटामिन-ए और सी की मौजूदगी स्किन को पोषण देती है, एजिंग धीमी करती है और स्किन को नैचुरल ग्लो देती है।
शरीर को डिटॉक्स करता है
लोकाट लीवर को साफ करने और शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक होता है, जिससे समग्र स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
यह भी पढ़ें- बाहर का खाना भी खाएं और सेहत भी रहे फिट! ऐसे करें अपनी डाइट में नमक को बैलेंस
यह भी पढ़ें- शॉपिंग के बाद मिलने वाला 'बिल' कहीं आपको बीमार तो नहीं कर रहा? टॉक्सिक इंक से बचने के 5 तरीके
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।