Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाहर का खाना भी खाएं और सेहत भी रहे फिट! ऐसे करें अपनी डाइट में नमक को बैलेंस

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 25 Mar 2026 08:01 PM (IST)

    चाहे घर का बना खाना खा रहे हों या फिर आउटसाइड ईटिंग कर रहे हों, दोनों ही स्थितियों में स्मार्ट चॉइस से आप अपने खाने में नमक का इनटेक कम कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    नमक कम करने के आसान तरीके: घर और रेस्टोरेंट में सोडियम कंट्रोल (Picture Credit- AI Generated)

    नमक कम करने के आसान तरीके: घर और रेस्टोरेंट में सोडियम कंट्रोल (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. ताजे खाद्य पदार्थ चुनें, हर्ब्स-मसालों से स्वाद बढ़ाएं

    2. रेस्टोरेंट में कम नमक, बिना ग्रेवी वाले व्यंजन मांगें

    3. खरीदारी में 'लो सोडियम' लेबल वाले उत्पाद ही चुनें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए बहुत ही कम मात्रा में सोडियम की जरूरत होती है, लेकिन इसकी अधिकता ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकती है। हम घर पर ही नहीं बाहर खाने के दौरान भी छोटे-छोटे ट्रिक्स से नमक के इनटेक को नियंत्रित कर सकते हैं।

    जब घर पर खा रहे हों

    • हमेशा फ्रेश फूड्स ही चुनें, जैसे फल और सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स
    • कैन या पैकेट वाली चीजों को सीमित कर दें
    • अपने खाने का स्वाद पार्सले, धनिया, पुदीना, बेसिल, लहसुन जैसे ताजे या ड्राई हर्ब्स की मदद से बढ़ाने की कोशिश करें
    • दालचीनी, इलायची, जीरा, कालीमिर्च, करी पाउडर जैसे हेल्दी मसाले इस्तेमाल करें
    • नमक या सॉस मिलाने से पहले अपना खाना चखकर देखें। अपने टेस्ट बड को कम नमक वाला खाना खाने की आदत डालें।
    • कुकिंग के दौरान अपने खाने में नमक और सॉसेस की मात्रा को धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें
    • ज्यादा नमक वाले स्नैक्स जैसे आलू के चिप्स या सॉल्टेड नमकीन की जगह ताजे फल या ड्राइड फ्रूट्स, अनसॉल्टेड नट्स लें

    बाहर खाने के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

    • रेस्टोरेंट में कम नमक या बिना ग्रेवी वाली चीजें ऑर्डर करें
    • आप शेफ से कम नमक या सॉस में खाना बनाने के लिए कह सकते हैं
    • अगर आपने सॉपी डिशेज ऑर्डर की हैं तो फिर अलग से सूप लेने से बचें
    • अपने खाने में ऊपर से सॉस या टेबल सॉल्ट ना मिलाएं
    • फ्लेवर्ड राइस की जगह प्लेन राइस ऑर्डर करें

    शॉपिंग के दौरान भी कम कर सकते हैं कंट्रोल

    • कुछ भी लेने से पहले डिब्बे पर छपे लेबल को जरूर पढ़ें। ऐसे प्रोडक्ट्स लें, जिनमें सोडियम की मात्रा कम हो या जिस पर “लो सोडियम” या “नो एडेड सॉल्ट” लिखा हो।
    • अगर सामग्री की लिस्ट में पहली तीन चीजों में सॉल्ट या सोडियम हो तो ऐसे प्रोडक्ट लेने से बचें।
    • ज्यादा से ज्यादा हेल्दी लेबल वाले प्रोडक्ट को ही अपनी ग्रॉसरी लिस्ट में शामिल करें

    यह भी पढ़ें- बार-बार लग रही है प्यास? कहीं आप भी तो अनजाने में नहीं खा रहे डिहाइड्रेट करने वाले फूड्स