Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haldi Doodh Benefits: सेहत से लेकर खूबसूरती बढ़ाने तक, जानें हल्दी वाला दूध पीने के हैरान करने वाले फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 02:17 PM (IST)

    Haldi Doodh Benefits भारतीय किचन में मौजूद मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं मसालों में शामिल है हल ...और पढ़ें

    Haldi Doodh Benefits: हल्दी वाला दूध पीने के हैं अनगिनत फायदे
    Haldi Doodh Benefits: हल्दी वाला दूध पीने के हैं अनगिनत फायदे

    HighLights

    1. आयुर्वेद में हल्दी का इस्तेमाल के दवा के रूप में किया जाता है।
    2. खुद को बीमारी से बचाने के लिए आपको हर मौसम में हल्दी वाला दूध पीना चाहिए।
    3. हल्दी वाले दूध के सेवन से आपकी त्वचा हेल्दी होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Haldi Doodh Benefits: आपने बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए जरूर सुना होगा कि रोजाना हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को ताकत मिलती है। आयुर्वेद में हल्दी का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। इसे नेचुरल एंटीबायोटिक माना गया है, तो वहीं दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और कई विटामिन्स पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप दूध में हल्दी मिलाकर पीते हैं, तो आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। यह सेहत से लेकर स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। तो आइए हल्दी दूध के कुछ फायदों के बारे में बताते हैं।

    बेहतर नींद आती है

    अगर आप चैन की नींद सोना चाहते हैं, तो रात में रोजाना एक गिलास हल्दी दूध का सेवन जरूर करें। यह आपको बेहतर नींद देने में मदद कर सकता है।

    इम्युनिटी मजबूत होती है

    जैसा कि हम सभी जानते हैं हल्दी प्रतिरक्षा को बढ़ावा दे सकती है। जिससे आप खांसी, सर्दी और फ्लू से बच सकते हैं। खुद को बीमारी से बचाने के लिए आपको हर मौसम में हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।

    जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है

    हल्दी में शक्तिशाली सूजनरोधी गुण होते हैं। जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की परेशानी है, उनके लिए हल्दी दूध रामबाण है। यह सूजन और दर्द से राहत दिलाता है।

    स्किन के लिए फायदेमंद

    हल्दी का उपयोग सदियों से त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मसाला त्वचा को चमकदार बनाता है और हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करता है। हल्दी वाले दूध के सेवन से आपकी त्वचा हेल्दी होती है।

    इस तरह बनाएं हल्दी वाला दूध

    • सबसे पहले दूध उबाल लें। स्वाद के लिए एक चुटकी हल्दी और चीनी मिलाएं। सोने से ठीक पहले इसे गर्म या गुनगुना पिएं।
    • अगर आपको मधुमेह, हृदयर्न रोग या जोड़ों के दर्द की समस्या है, तो हल्दी वाले दूध में एक चुटकी जायफल मिलाकर भी पी सकते हैं।
    • जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, तो इस ड्रिंक में कुछ काजू भी मिला सकते हैं।
    • हल्दी दूध में एक चुटकी काली मिर्च मिलाने से गले की खराश और संक्रमण से निपटने में मदद कर सकती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी