यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड में High Blood Pressure को कहें बाय-बाय, रोजाना ये Exercise करने से कंट्रोल रहेगा बीपी
High Blood Pressure Exercises सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। यह न केवल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित क ...और पढ़ें

HighLights
- ठंड के दिनों में हाई बीपी के मरीजों को करनी चाहिए ये एक्सरसाइज।
- हाई बीपी के मरीज खानपान पर दें विशेष ध्यान।
- सर्दी में हाई बीपी के मरीज इन बातों का रखें ख्याल।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Exercises For High Blood Pressure: सर्दियों में हमें सेहत का खास ख्याल रखना होता है। वहीं जब कड़ाके की ठंड पड़ती है तो ये ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दरअसल ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में जहां लोग शरीर को गर्म रखने के लिए विशेष चीजों का सेवन करते हैं, वहीं कुछ नियमित व्यायाम कर इस खतरे काे कम किया जा सकता है। ये व्यायाम रक्त प्रवाह को भी संतुलित करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आसनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ठंड में बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
वीरासन
बीपी के मरीजों को वीरासन रोज करना चाहिए। वीरआसन को रोजाना करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ध्यान रखें कि किसी भी आसन का फायदा तब ज्यादा मिलता है जब आप अपने मन को केंद्रित करते हैं। ठंड में वीरासन करने से हाई बीपी की समस्या कम हो सकती है। इस आसन से डाइजेशन बेहतर हो सकता है। कब्ज की समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। इस आसन का अभ्यास आपको रोजाना करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ठंड में घुटने की जकड़न ने कर रखा है परेशान? Knee Pain से राहत के लिए रोजाना करें ये Exercise
बालासन
बालासन तनाव को कम करने में मदद करता है। इस आसन से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसके साथ ही गर्दन और कंधे का दर्द भी कम होता है। ठंड के दिनों में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में यह योगासन सबसे अहम माना जाता है।
ब्रिस्क वॉक
सर्दियों के दिनों में सुबह और शाम की सैर एक बेहतरीन व्यायाम हो सकता है। ब्रिस्क वॉक से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल मजबूत बनता है। अगर सुबह ठंड बहुत हो तो हल्की धूप निकलने के बाद या घर के अंदर आप ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं। रोजाना 30 मिनट की वॉक से ही आपको फायदा देखने को मिलेगा। ठंड में हमेशा गर्म कपड़े और सही जूते ही पहनें।
खबरें और भी
स्ट्रेचिंग
ठंड के कारण जमे हुए मांसपेशियों को लचीला बनाने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से रक्त प्रवाह में सुधार आता है। यह हल्के-फुल्के वर्कआउट के लिए बेहतरीन विकल्प है। रोजाना कम से कम 10-15 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। जब भी आप ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें तो धीरे-धीरे स्ट्रेच करें और झटके से बचें।
ध्यान रखें ये बातें
- बहुत ठंड में बाहर एक्सरसाइज करने से बचें।
- कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज न करें।
यह भी पढ़ें: सिरदर्द ही नहीं, ये अनजान लक्षण भी हैं High Blood Pressure के संकेत, नजरअंदाज किया तो जा सकती है जान