यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: इन हेल्दी फूड्स में होती है फाइबर की कमी, पाचन है खराब तो दूरी बनाना है बेहतर
Health Tips शरीर को फिट रखने के लिए विटामिन्स काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन्हीं में से जरूरी पोषक तत्व है फाइबर। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ...और पढ़ें

HighLights
- शरीर में फाइबर की कमी होने पर कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
- फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को भी सामान्य रखने में मदद करता है।
- अगर आप अपच से परेशान हैं, तो पनीर खाने से परहेज करें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में फाइबर की अहम भूमिका है। यह आंत की स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और रक्त शर्करा के स्तर सामान्य रखने में मदद करता है। सेहतमंद रहने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों को खाने की सलाह दी जाती है।
शरीर में फाइबर की कमी होने पर कई गंभीर बीमारियां जैसे कब्ज, मोटापा, ब्लड शुगर लेवल में बदलाव, मोटापा, बैड कोलेस्ट्रॉल, थकान, कमजोरी आदि होती हैं। ऐसे में आपको उन फूड्स के बारे में भी जानना जरूरी है, जिनमें फाइबर की मात्रा कम होती है। अगर आपको पाचन की समस्या है, तो इन फूड्स को खाने से परहेज करें।
सफेद ब्रेड
सफेद चावल के समान, सफेद ब्रेड रिफाइंड आटे से बनाई जाती है। इसमें फाइबर की मात्रा कम होती है। जो ब्रेड साबुत अनाज से बनाए जाते हैं, उसमें फाइबर भरपूर होता है।
पनीर
पनीर हमारी डाइट का जरूरी हिस्सा है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन इसमें अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में फाइबर कम होता है। अगर आप अपच से परेशान हैं, तो पनीर खाने से बचें।
सफेद चावल
अक्सर लोग सफेद चावल को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें अन्य साबुत अनाजों की तुलना में फाइबर कम मात्रा में पाया जाता है।
आइसक्रीम
आइसक्रीम का टेस्ट हर किसी को पसंद होता है। इसमें वसा और चीनी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन इसमें फाइबर नहीं होता है। जिन लोगों को पाचन की समस्या है, वो आइसक्रीम खाने से परहेज करें।
प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट जैसे हॉट डॉग, सॉसेज, बेकन में फाइबर कम मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, इनमें अनहेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
मक्खन और तेल
ये आहार का अनिवार्य हिस्सा हैं, लेकिन इनमें कोई फाइबर नहीं होता है। इसलिए खाने में मक्खन और तेल का प्रयोग कम मात्रा में करें। डाइट में हेल्दी फैट्स युक्त फूड्स जैसे एवोकाडो और नट्स शामिल करें।
खबरें और भी
अंडे
अंडे प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं लेकिन इनमें फाइबर नहीं होता है। आप फाइबर युक्त सब्जियां या साबुत अनाज के साथ अंडे खा सकते हैं।
फलों का जूस
फलों के तुलना में इनके जूस में फाइबर कम होता है। अगर आप पाचन शक्ति बढ़ाना चाहते हैं, तो डाइट में जूस की जगह फल खाएं, इससे पाचन तंत्र ठीक रहेगा।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik