Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जीवन के हर पड़ाव में बदल जाती हैं शरीर की जरूरतें, बढ़ती उम्र के साथ पुरुष ऐसे रखें सेहत का ख्याल

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 04:37 PM (IST)

    हर उम्र के बाद व्यक्ति के शरीर में कुछ न कुछ बदलाव आते ही हैं। जैसा पोषण 20 की उम्र के व्यक्ति के लिए जरूरी है वैसा ही 30 की उम्र के व्यक्ति के लिए भी ...और पढ़ें

    बदलती उम्र के साथ पुरुषों को रखना चाहिए डाइट का ख्याल (Picture Courtesy: Freepik)
    बदलती उम्र के साथ पुरुषों को रखना चाहिए डाइट का ख्याल (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. पुरुषों में 20 की उम्र में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और हेल्दी फैट्स के बारे में जानना चाहिए।
    2. 30 की उम्र के बाद पुरुषों को अपनी मेटाबॉलिक हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए डाइट प्लान करनी चाहिए।
    3. 40 के बाद हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Nutrition Tips for Men: उम्र में बदलाव के साथ-साथ शरीर की जरूरतों में भी काफी बदलाव आते हैं। जैसा पोषण आपको 20 साल की उम्र में चाहिए होता है, वैसा आपको 30 की उम्र में नहीं चाहिए। इसलिए अपनी बढ़ती उम्र के साथ-साथ आपको अपने खान-पान में बदलाव करते रहने चाहिए, ताकि शरीर को होने वाले बदलावों की वजह से कम से कम समस्याओं का सामना करना पडे़। इस आर्टिकल में हम पुरुषों के लिए जरूरी पोषक तत्वों के बारे में जानेंगे, जो उन्हें 20s, 30s और 40s में भी फिट रहने में मदद करेंगे।

    20 की उम्र के बाद कैसी डाइट होनी चाहिए?

    पुरुषों के शरीर में 20 साल की उम्र में काफी बदलाव होते हैं, लंबाई बढ़ती है, बोन हेल्थ और एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए इस दौरान डाइट में लीन प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, साबुत अनाज और फल-सब्जियों को शामिल करना चाहिए। लीन प्रोटीन में चिकन, मछली, दाल आदि को शामिल करना चाहिए। ये शरीर की मांसपेशियों को बनाने में मदद करते हैं और उन्हें हेल्दी भी रखते हैं। साथ ही, ये इम्युनिटी को भी मजबूत बनाते हैं।

    इम्युनिटी मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स को भी शामिल करें। ये इंफ्लेमेशन कम करने और दिमाग को हेल्दी बनाने में भी मदद करते हैं। साबुत अनाज और फल व सब्जियों से फाइबर और अन्य जरूरी विटामिन व मिनरल मिलते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें: गेहूं की जगह खाएं इन 5 तरह के आटे की रोटियां, तेजी से घटेगा वजन, अंदर हो जाएगी लटकती तोंद

    30 के बाद के लिए जरूरी डाइट

    30 के बाद कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ और मेटाबॉलिक जरूरतों पर ध्यान देना होता है। 30 के बाद कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और पेट निकलने जैसी परेशानियां धीरे-धीरे शुरू होने लगती हैं। इसलिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी होता है। खाने में फाइबर को शामिल करें, जिससे वजन कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल और शुगर कम करने में मदद मिलेगी।

    खबरें और भी

    साथ ही, हेल्दी फैट्स शरीर में होने वाली सूजन को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। इसके अलावा, अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन-डी को खासतौर से शामिल करें, क्योंकि 30 के बाद हड्डियों को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है।

    40 के बाद के लिए क्या है हेल्दी डाइट?

    40 साल की उम्र में पुरुषों को अपनी हड्डियों, मांसपेसियों, दिल और दिमाग पर खास ध्यान देना चाहिए। कैल्शियम, विटामिन-डी और प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, विटामिन-बी12 और फाइबर पर भी खास ध्यान देना चाहिए। फाइबर दिल की बीमारियों और डायबिटीज से बचने में मदद करेगा।

    यह भी पढ़ें: जब पत्नी के साथ पति को भी महसूस होने लगते हैं मितली, पेट फूलने जैसे प्रेग्नेंसी के लक्षण