विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होंठों का रंग-रूप बताता है शरीर की अंदरूनी कहानी, 6 संकेतों को न करें इग्‍नोर; बढ़ जाएंगी द‍िक्‍कतें

Published: Mon, 18 Aug 2025 10:41 AM (IST)

होंठ हमारे स्वास्थ्य का आइना होते हैं। इनका रंग और बनावट कई बीमारियों का संकेत दे सकते हैं। इन्‍हें हेल्‍दी ...और पढ़ें

होंठों पर नजर आएं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान (Image Credit- Freepik)
होंठों पर नजर आएं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. होंठ स‍िर्फ खूबसूरती का प्रतीक नहीं होते हैं।
  2. ये हमारी सेहत का हाल भी बताते हैं।
  3. हमारे होंठे भी कई बीमरि‍यों का संकेत देते हैं।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारे होंठों का रंग गुलाबी हो। लेक‍िन कुछ कमी और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण होंठों का रंग बदल जाता है। लेक‍िन क्‍या आपको मालूम है क‍ि ये हमारी सेहत का आईना भी हैं। आमतौर पर हमारे होंठ नरम, चिकने और गुलाबी दिखते हैं, जो सही पानी और पोषण का संकेत देते हैं। अगर इनमें जरा भी बदलाव द‍िखे तो ये कई बीमार‍ियों का संकेत भी हो सकते हैं।

आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि हमारे होंठ कौन-कौन सी बीमारी होने का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्‍टडी बताती है क‍ि होंठों का रंग और बनावट दिल और सांस की सेहत से गहराई से जुड़े होते हैं। इसके अलावा हमारे होंठ ओवरऑल सेहत का संकेत भी देते हैं।

होंठ का सफेद या नीला होना

बहुत सफेद या नीले होंठ खून में ऑक्सीजन की कमी का संकेत देते हैं। ये एनीमिया, सांस की दिक्कत या ब्‍लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं।

होंठ का ड्राई होना

ठंड के मौसम में हमारे होंठ अक्‍सर ड्राई हो जाते हैं। लेकिन लगातार ड्राईनेस की समस्‍या है तो ये पानी की कमी, विटामिन की कमी खासकर व‍िटाम‍िन बी या कुपोषण की वजह से भी हो सकता है। NIH के अनुसार, होंठ सबसे जल्दी डिहाइड्रेशन और पोषण की कमी दिखा देते हैं।

होंठों में सूजन

होंठों की सूजन एलर्जी, इन्फेक्शन या सूजन वाली बीमारियों के कारण हो सकती है। अचानक या बार-बार सूजन होना एलर्जी या एंजियोएडेमा जैसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।

छाले या घाव

होंठों पर छाले या घाव अक्सर वायरल इन्फेक्शन की वजह से होते हैं। बार-बार छाले आना इम्यून सिस्टम की कमजोरी या तनाव का असर हो सकता है।

होंठों के क‍िनारों पर दरार

होंठों के किनारों पर दरारें (एंगुलर चेलाइटिस) आयरन या विटामिन बी की कमी या फंगल इन्फेक्शन से जुड़ी हो सकती हैं। हेल्‍दी डाइट और होंठों की सफाई से इसे रोका जा सकता है।

होंठ का रंग बदलना

होंठों पर काले धब्बे या रंग बदलना हार्मोन की गड़बड़ी, विटामिन की कमी या दवाओं का असर हो सकता है। कई बार ये शरीर के अंदर चल रही परेशानी का शुरुआती संकेत भी होते हैं।

होंठों को हेल्‍दी रखने के ट‍िप्‍स

  • पानी ज्यादा पिएं
  • लिप बाम और SPF लगाएं
  • होंठ चाटने से बचें
  • हेल्‍दी डाइट लें
  • हाइजीन मेंटेन करें

यह भी पढ़ें- Lip Tint या Lipstick: बरसात के मौसम में क‍िसे लगाना है बेहतर? यहां दूर करें कन्‍फ्यूजन

यह भी पढ़ें- हाथ की चौथी और पांचवी उंगली में भी नजर आते हैं High Cholesterol के लक्षण, जानें कैसे करें बचाव

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।