यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lip Tint या Lipstick: बरसात के मौसम में किसे लगाना है बेहतर? यहां दूर करें कन्फ्यूजन
बारिश के मौसम में नमी के कारण मेकअप खराब होने और लुक बिगड़ने की समस्या होती है। लड़कियां होंठों के मेकअप के लिए कन्फ्यूज रहती हैं कि लिप टिंट बेहतर ...और पढ़ें

HighLights
- बारिश के मौसम में मेकअप अक्सर फैल जाता है।
- इस मौसम में मेकअप प्रोडक्ट्स का सही चुनाव जरूरी है।
- होंठों के लिए Lip Tint या Lipstick में कन्फ्यूजन रहती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम आते ही हवाओं में नमी आ जाती है। कभी भी बारिश हाे सकती है। बारिश होने से मौसम भले ही सुहावना हो जाता है लेकिन इससे कई परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। लड़कियों को तो खासतौर पर कई दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। बारिश के कारण मेकअप तो खराब होता ही है, साथ ही लुक भी बिगड़ जाता है। कई बार लड़कियां इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं कि बरसात के मौसम में वो कौन सा लिपस्टिक लगाएं जिससे बारिश आने से वो खराब न हों।
ऐसे में आपको ये समझना जरूरी है कि मानसून में आपको किस तरह का लिपस्टिक इस्तेमाल करना चाहिए। आमतौर पर लड़कियां ऐसे लिपस्टिक का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं जिसमें मॉइश्चराइजिंग एलिमेंट ज्यादा हों। इससे होंठ भी ड्राई नहीं होते हैं। साथ ही उन्हें हाइड्रेट रखना भी आसान हो जाता है। ऐसे में उनके मन में सवाल उठता है कि बरसात के मौसम में लिप टिंट (Lip Tint) बेहतर होता है लिपस्टिक (Lipstick)?
अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि बरसात के मौसम में आप लिप्स के लिए किस प्रोडक्ट को चुन सकती हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से -
क्या होते हैं लिप टिंट?
लिप टिंट आपके होंठों को मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। ये ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए अच्छे होते हैं। अगर आपको मिनिमल लुक चाहिए तो ये बेस्ट है। ये ज्यादा अफोर्डेबल होते हैं और अलग-अलग स्किन टोन के हिसाब से आपको बाजार में मिल जाएंगे। इसकी खास बात ये है कि ये लिक्विड में होता है और आप इसे अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकती हैं। ये लंबे समय तक टिकता भी है। आपको बता दें कि ये बरसात के मौसम या उमस में फैलता नहीं है।
खबरें और भी
यह भी पढ़े: Monsoon में सुबह-सुबह इन 3 तरीकाें से करें Skin Care, हेल्दी और शाइनी बनी रहेगी त्वचा
लिपस्टिक क्या है?
महिलाओं के लिए लिपस्टिक उनके मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, जो उनके लुक में चार चांद लगाने का काम करता है। लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल सभी सभी लड़कियां और महिलाएं अपने होंठों को रंगने के लिए करती हैं। बारिश के दिनों में उमस के कारण ये फैल सकती है।
लिप टिंट या लिपस्टिक: दोनों में क्या है बेहतर?
मानसून में लिप टिंट आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। ये उमस में फैलेगी नहीं। जबकि लिपस्टिक फैल सकती है। ऐसे में आप चाहें तो दोनों को मिलाकर भी लगा सकती हैं।