यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Monsoon में सुबह-सुबह इन 3 तरीकाें से करें Skin Care, हेल्दी और शाइनी बनी रहेगी त्वचा
बारिश के मौसम में जितना जरूरी सेहत का ख्याल रखना होता है उतनी ही हमारी स्किन को भी एक्सट्रा केयर की जरूरत हाेती है। दरअसल नमी और उमस के कारण हमा ...और पढ़ें

HighLights
- बारिश का मौसम गर्मी से राहत दिलाता है।
- ये मौसम स्किन के लिए चुनौती भरा होता है।
- इस मौसम में उमस बढ़ने से परेशानी होती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम भले गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन ये अपने साथ कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। साथ ही ये हमारी स्किन के लिए भी चुनौती भरा हो सकता है। इस मौसम में हमें अपनी स्किन का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। दरअसल इस मौसम में नमी और उमस बढ़ जाती है। ऐसे में हमारी स्किन चिपचिपी और बेजान नजर आने लगती है।
साथ ही मुंहासे की भी समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए सही रूटीन फॉलो करें। आपको बता दें कि स्किन केयर के लिए सही रूटीन अपनाने से आपकी त्वचा भी चमकदार नजर आएगी, साथ ही आप इनसे जुड़ी दिक्कतों से बची रहेंगी।
आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको स्किन केयर रूटीन के कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिसे आपको जरूर आजमाना चाहिए। इससे आप बरसात के मौसम में भी त्वचा को हेल्दी रख सकती हैं। आइए उन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से -
गुलाब जल से साफ करें चेहरा
बरसात के मौसम में आप जब भी सुबह सोकर उठे तो चेहरे को धुलते समय गुलाब जल जरूर लगाएं। गुलाब जल स्किन को टोन करने का काम करता है। साथ्र ही ये ओपन पोर्स को बंद करने का काम करता है। ये चेहरे की गंदगी को हटाने में भी मददगार है। इससे अपकी स्किन को तो ठंडक मिलती ही है, साथ ही ये त्वचा काे हाइड्रेट भी रखता है। ये पिंपल्स से भी बचाने में मददगार होता है। ऐसे में आपको रोजाना स्किन पर गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहिए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: चेहरे पर शीशे जैसी चमक चाहिए, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स; हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज
नीम फेसपैक भी है बेस्ट
आपकाे बता दें कि स्किन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए नीम बेहद कारगर मानी जाती है। ऐसे में आप सुबह के समय अपने चेहरे को नीम के फेसवॉश से भी साफ कर सकती हैं। इससे मुंहासे की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। नीम स्किन की गहराई से सफाई करता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण किसी भी तरह की इन्फेक्शन से हमारी स्किन काे बचाता है।
सही मॉइस्चराइजर चुनें
जब भी आप चेहरे को धुलें तो मॉइस्चराइज करना न भूलें। हालांकि आपको सही मॉइस्चराइजर का चयन करना बेहद जरूरी है। बरसात में ऐसे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है जो एक्सट्रा ऑयल को अब्जॉर्ब कर सकें। दरअसल, उमस के कारण हमारी स्किन पहले से ही ऑयली नजर आती है, ऐसे में ऑयल-फ्री, जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी स्किन भी हाइड्रेट रहेगी।
यह भी पढ़ें: नूरानी निखार चाहिए? तो गार्डन में लगे 4 फूलों से करें Skin Care; कोरियन लड़कियां भी लगेंगी फेल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।