यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Heart Health: ज्यादा नमक और चीनी हैं दिल के लिए जहर, बढ़ा सकते हैं हार्ट डिजीज का खतरा
दिल की सेहत का ख्याल रखने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट का खास ध्यान रखना काफी आवश्यक है। खाने में नमक शुगर और अनहेल्दी फैट्स की मात्रा अधिक होने की वजह स ...और पढ़ें

HighLights
- खाने में नमक और शुगर की मात्रा अधिक होने की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
- अनहेल्दी फैट्स की वजह से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है, जिस कारण से आर्टरीज ब्लॉक हो सकती है।
- शुगर और नमक अधिक होने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिस कारण से दिल को नुकसान पहुंचता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Heart Health: दिल की बीमारियों के बढ़ते मामले, इस ओर इशारा करते हैं करते हैं कि हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी कुछ ऐसी आदते हैं, जो हार्ट के लिए काफी हानिकारक साबित हो रही हैं। खान-पान से जुड़ी कुछ गलतियां, जैसे खाने में ज्यादा नमक, शुगर और अनहेल्दी फैट्स की वजह से दिल की सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। इनकी मात्रा अधिक होने की वजह से कई दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खाने में इनकी मात्रा को नियंत्रित करना बेहद आश्यक होता है। आइए जानते हैं, कैसे नमक और शुगर की मात्रा अधिक होने की वजह से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।
अनहेल्दी फैट्स हो सकते हैं जानलेवा…
खाने में अनहेल्दी फैट्स की मात्रा अधिक होने की वजह से, लो डेंसिटी लाइपोप्रोटीन यानी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने के कारण गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है, जिस वजह से आर्टरीज में ब्लॉकेज हो सकती है। आर्टरीज ब्लॉक होने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत होने लगती है। दिल और शरीर के अन्य हिस्सों तक ठीक से खून न पहुंच पाने की वजह से दिल पर जोर पड़ता है, जो हार्ट अटैक की वजह बन सकता है। ऐसे ही, अगर ब्लॉकेज की वजह तक दिमाग तक खून पहुंचने में रुकावट हो रही है, तो स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ये दोनों कंडिशन्स जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। इसलिए खानें में अनहेल्दी फैट्स, जैसे सेचुरेटेड फैट्स की मात्रा न के बराबर रखें।
यह भी पढ़ें: खाते समय देखते हैं टीवी, तो हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान
नमक घोल सकता है जीवन में कड़वाहट…
खाने में नमक की मात्रा अधिक होने की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, यह तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको यह पता है कि यह आपके दिल के लिए भी काफी हानिकारक हो सकता है। खाने में नमक की मात्रा अधिक होने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिस कारण से दिल पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नमक की मात्रा अधिक होने की वजह से सोडियम की मात्रा अधिक हो जाती है, जिस कारण से शरीर में फ्लूड रिटेंशन बढ़ने लगता है। यह ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह बन सकता है, जिस कारण से हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है।
शुगर है मीठा जहर…
कई फूड आइटम्स में शुगर पहले से मौजूद होता है, लेकिन यह नेचुरल शुगर दिल के लिए हानिकारक नहीं होता है। खाने में एडेड शुगर, दिल के लिए नुकसानदेह होता है। शुगर की मात्रा अधिक होने की वजह से इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है, जो दिल को नुकसान पहुंचाता है। इंफ्लेमेशन बढ़ने की वजह से दिल और ब्लड वेसल्स पर काफी जोर पड़ता है, जो हानिकारक होता है। इसके अलावा, शुगर की मात्रा अधिक होने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी रहता है। शुगर ज्यादा होने की वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है, जो डायबिटीज और मोटापे के खतरे को बढ़ा सकता है। ये दोनों हार्ट डिजीज के रिस्क फैक्टर्स होते हैं। इसलिए अपनी डाइट में शुगर की मात्रा तो संयमित रखना काफी आवश्यक है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: गर्भावस्था के समय ये गलतियां बढ़ा सकती हैं बच्चों में Congenital Heart Disease का खतरा, जानें क्या हैं इसके लक्षण
Picture Courtesy: