Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चिलचिलाती गर्मी और उमस बन सकती है होने वाले बच्चे में कम हाइट की वजह, रिसर्च में बड़ा दावा

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 05:30 PM (IST)

    एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि बदलता-बिगड़ता यह मौसम गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए खतरा हैं। ...और पढ़ें

    उमस वाली गर्मी से भ्रूण को खतरा (Image Source: AI Generated)

    उमस वाली गर्मी से भ्रूण को खतरा (Image Source: AI Generated)

    HighLights

    1. बढ़ती गर्मी और उमस भ्रूण की सेहत बिगाड़ सकती है

    2. गर्भवती महिलाओं के बच्चों में स्टंटिंग का खतरा बढ़ता है

    3. 2050 तक लाखों भारतीय बच्चे हो सकते हैं प्रभावित

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ सालों में मौसम तेजी से बदल रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण है जलवायु परिवर्तन। बढ़ती गर्मी इसी का परिणाम है। तभी तो लोग हीट वेव को लेकर ज्यादा सचेत हो गए हैं, लेकिन एक नई स्टडी ने चिंता और बढ़ा दी है। हाल ही में, एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि बदलता-बिगड़ता यह मौसम जहां एक तरफ हम सभी की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है तो वहीं इस गर्मी और उमस से गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी बुरा असर पड़ सकता है। 

    क्या कह रही है साइंस एडवांस की नई स्टडी? 

    साइंस एडवांस की स्टडी में यह दावा किया गया है कि बढ़ता तापमान ही नहीं बल्कि उमस वाली गर्मी भी गर्भ में पल रहे भ्रूण की सेहत बिगाड़ सकती है। यह रिसर्च दक्षिण एशिया के करीब 2 लाख बच्चों को आधार बनाकर की गई है। ध्यान देने वाली बात यह थी कि इनमें ज्यादातर बच्चे भारत के थे। 

    भ्रूण में स्टंटिंग का खतरा 

    रिसर्च में प्रेग्नेंसी के समय हीट और ह्यूमिड से बच्चे पर पड़ने वाले प्रभाव पर फोकस किया गया है। रिसर्च में पाया गया कि बढ़ते तापमान और उमस का बच्चों में स्टंटिंग से सीधा कनेक्शन है। इस स्टडी में गर्मी और उमस वाली गर्मी के बीच के फर्क को भी समझाया गया ताकि उसके दुष्प्रभावों को ठीक से समझा जा सके। इसके मुताबिक सूखी गर्मी से ज्यादा उमस वाली गर्मी खतरनाक है। 

    यह स्टडी दावा करती है कि अगर तापमान इसी तरह से बढ़ता रहा तो इससे गर्भवती महिलाओं पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। एक प्रभाव तो यह कि इससे मां से भ्रूण को मिलने वाले ऑक्सीजन और पोषण में कमी आएगी। 

    भारत के लिए रेड अलर्ट 

    इतना ही नहीं, स्टडी दावा यह भी कर रही है कि तापमान के इसी तरह से बढ़ने से दक्षिण एशिया के 3 से 3.7 मिलियन बच्चे साल 2050 तक स्टंटिंग का शिकार हो सकते हैं। सबसे चिंताजनक बात इसमें ज्यादातर भारत के बच्चों का शामिल होना है क्योंकि इसमें गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चे पर गंभीर असर पड़ने की बात कही गई है। इस तरह यह भारत के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रात 9 बजे के बाद डिनर करने वाले सावधान! बढ़ सकती हैं मुश्किलें, स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें- शरीर में इन 4 विटामिन्स की कमी से बढ़ सकता है डिमेंशिया का खतरा, आज ही हो जाएं सावधान

    Source: Science Advances