Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह 11 से दोपहर 3 के बीच घर से बाहर निकलते हैं? हीटवेव से सुरक्षा देंगे एक्सपर्ट के ये 5 टिप्स

    Updated: Sun, 03 May 2026 10:07 AM (IST)

    हीटवेव में अगर आप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच घर से बाहर कदम रख रहे हैं, तो एक्सपर्ट की बताई ये 5 बातें आपके लिए बेहद जरूरी हैं। ...और पढ़ें

    लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल टिप्स' (Image Source: AI-Generated)

    लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल टिप्स' (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हमें लगता है कि गर्मी में प्यास बुझाने के लिए सिर्फ पानी पी लेना ही काफी है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के मुताबिक, गर्मी में पसीने के जरिए हमारे शरीर से पानी के साथ-साथ सोडियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं। इसके कारण चक्कर आना, थकान होना और हीटस्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है।

    How to Prevent Heatstroke

    (Image Source: AI-Generated) 

    घर की दहलीज पार करने से पहले शरीर को करें तैयार

    गर्मी की इस मार से बचने के लिए, घर से बाहर निकलने से पहले ही अपने शरीर को तैयार करना जरूरी है। बाहर जाने से पहले एक गिलास पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर पिएं या फिर छाछ का सेवन करें। पहले से ही हाइड्रेटेड रहने से शरीर में गर्मी बर्दाश्त करने की क्षमता बढ़ जाती है।

    गर्मी को मात देने का फॉर्मूला

    बाहर जाते समय सादे पानी के बजाय समझदारी से हाइड्रेशन का तरीका अपनाएं। अपने साथ पानी में चुटकी भर नमक और नींबू मिला लें, या फिर ओआरएस का घोल साथ रखें। यह पसीने में बह चुके सोडियम की तुरंत भरपाई करता है और शरीर इसे ज्यादा आसानी से सोख पाता है। इसके अलावा, अपने आहार में पानी से भरपूर चीजें शामिल करें। तरबूज, खरबूजा, संतरा और खीरा खाएं। इनमें पानी और पोटैशियम दोनों होते हैं और ये आसानी से पच भी जाते हैं।

    Heatwave Alert

    (Image Source: AI-Generated) 

    सीधी धूप से करें बचाव

    शरीर को अंदर के साथ-साथ बाहर से भी ठंडा रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप गीले कपड़े या पानी के स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अपनी गर्दन, कानों के पीछे और कलाइयों पर लगाएं। शरीर के इन हिस्सों पर ऐसा करने से खून जल्दी ठंडा होता है और पूरे शरीर का तापमान तेजी से कम होने लगता है। इसके साथ ही, सीधी धूप से खुद को बचाएं। छाता, स्कार्फ या टोपी का इस्तेमाल जरूर करें। धूप कम लगेगी, तो शरीर पर गर्मी का तनाव भी कम होगा।

    खबरें और भी

    तपती धूप में भूलकर भी न करें ये गलतियां

    भीषण गर्मी में कुछ खास बातों का परहेज करना भी उतना ही जरूरी है। खाली पेट कभी भी बाहर न निकलें। इसके अलावा शराब, बहुत ज्यादा चाय या कॉफी पीने और भारी भोजन करने से बचें।

    खतरे के संकेत और आपका 'सर्वाइवल मंत्र'

    कुल मिलाकर, इन दिनों अपने शरीर के शुरुआती संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अगर आपको सिरदर्द, चक्कर, जी मिचलाना या कमजोरी महसूस हो रही है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

    यह भी पढ़ें- गर्मी में रोज नींबू पानी पीना सही है या गलत? डॉक्टर ने कहा- "2 गलतियों से हो सकता है नुकसान"

    यह भी पढ़ें- पानी पीना ही काफी नहीं! हीटवेव के दौरान आपको बीमार कर सकती हैं हाइड्रेशन से जुड़ी 8 गलतियां