Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Herbal Tea For Sleep: उड़ गई है रातों की नींद, तो 5 तरह की हर्बल टी से पाएं इस समस्या से आराम

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 03:54 PM (GMT+05:30)

    “करवटें बदलते रहे सारी रात हम…” क्या आपका हाल भी कुछ ऐसा है? अगर हां तो आपको बता दें कि नींद पूरी न होने के कारण आपकी सेहत पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड ...और पढ़ें

    हर्बल टी करेगी नींद न आने की समस्या दूर (Picture Courtesy: Freepik)
    हर्बल टी करेगी नींद न आने की समस्या दूर (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. रात को नींद न आने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं।
    2. नींद पूरी न होने के कारण सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।
    3. सुकून भरी नींद लेने के लिए रोजाना सोने से पहले हर्बल टी पिएं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Herbal Tea for Better Sleep: दिनभर काम की टेंशन, खराब डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी का असर हमारी नींद पर भी पड़ता है। ये सभी फैक्टर्स आपकी नींद को प्रभावित करते हैं और यही वजह है कि आजकल लोगों को रात को सोने में परेशानी होती है। या तो देर से नींद आती है या नींद तो आती है, लेकिन बार-बार टूटती रहती है। इस समस्या से अगर आप भी परेशान हो चुके हैं, तो आपको सोने से पहले कुछ खास तरह की चाय (Best Herbal Teas for Insomnia) पीनी चाहिए। ये चाय आपको सुकून भरी नींद लेने में मदद करते हैं। 

    कैमोमाइल टी

    कैमोमाइल टी पीने से रात को अच्छी नींद आती है। ये कैमोमाइल के फूलों से बनाई जाती है, जिसकी सफेद पत्तियां होती हैं। इस चाय में एपिगेनिन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो नींद न आने की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट एंग्जायटी और तनाव को भी कम करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: रात को देर तक जागने वाले हो जाएं सावधान! नींद की कमी बना सकती है आपको बीमार

    दालचीनी की चाय

    दालचीनी में फाइबर पाया जाता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आपको बता दें कि अगर पाचन बेहतर नहीं होता, तो नींद भी बिगड़ सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले दालचीनी की चाय पीने से बेहतर नींद आती है। साथ ही, गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होती है।

    पेपरमिंट की चाय

    पेपरमिंट की चाय पीना पीने से आपको रात को बेहतर नींद आती है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बॉडी को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इसे पीने से दिमाग भी शांत होता है, जिससे आपकी नींद में खलल नहीं पड़ता।

    खबरें और भी

    लैवेंडर की चाय

    लैवेंडर तनाव कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे पीने से आपकी सेहत को काफी फायदा मिलता है। इसलिए इससे बनी चाय पीने से आप रिलैक्स महसूस करते हैं और आपको नींद भी अच्छी आती है। लैवेंडर के इसी गुण की वजह से इसका इस्तेमाल एरोमाथेरेपी में भी किया जाता है। इसका स्प्रे कमरे या तकिए पर लगाकर सोने से भी अच्छी नींद आती है।

    लेमन बाम की चाय

    लेमन बाम मिंट फैमिली से आता है। इसे पीने से नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है, जिसके कारण तनाव और एंग्जायटी की समस्या से आराम मिलता है। बॉडी रिलैक्स होने पर नींद अच्छी आती है। साथ ही, बार-बार नींद टूटने की समस्या भी कम होती है।

    यह भी पढ़ें: रात को नहीं ले पा रहे हैं सुकून भरी नींद, तो इन Sleeping Tips से मिलेगी मदद