यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सर्दियों में Immunity स्ट्रॉन्ग करने के साथ-साथ इंफेक्शन से भी बचाती है Hibiscus Tea, ये है बनाने का तरीका
गुड़हल की चाय स्वाद में लाजवाब होती है। यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर आप सर्दियों में इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो आप सेहतमंद रहते ह ...और पढ़ें

HighLights
- गुड़हल में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं।
- गुड़हल की चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है।
- गुड़हल की चाय पाचन तंत्र को सक्रिय करती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में लोग आंवला, कई तरह की हरी सब्जियां, हर्बल ड्रिंक्स जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ऐसे में गुड़हल की चाय एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। गुड़हल (Hibiscus Tea benefits in winter) का फूल न केवल सुंदरता बनाए रखने में मददगार है बल्कि इसके औषधीय गुण सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
गुड़हल में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। गुड़हल (Hibiscus Tea benefits) की ताजी पत्तियों या फिर उसके पत्तों को सुखाकर चाय बना सकते हैं। आप इसमें शहद डालकर पी सकते हैं। हम आपको ठंड में गुड़हल की चाय पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग करे
गुड़हल में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। इसलिए सर्दियों में गुड़हल की चाय को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह सर्दियों में होने वाले सामान्य संक्रमण, जैसे सर्दी-जुकाम और गले में खराश से बचाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: Benefits Of Hibiscus Tea: एक कप गुड़हल की चाय कर सकती है ये 10 फायदे!
वेट लॉस करने में सहायक
सर्दियों में तेजी से वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है। गुड़हल की चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और कैलोरी बर्न करने में भी मदद करती है। इसके नियमित सेवन से वजन कंट्रोल में रहता है। आप रोजाना सुबह इसे खाली पेट पिएं।
खबरें और भी
इंफेक्शन से बचाए
गुड़हल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीपैरासिटिक जैसे तत्व पाए जाते हैं। गुड़हल की चाय पीने से बैक्टीरियल, फंगल और अन्य कई तरह के शारीरिक संक्रमण से बचा जा सकता है।
डाइजेशन को सुधारे
सर्दियों में खाने की लालसा बढ़ जाती है। वहीं कम पानी पीने से हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में पाचन से जुड़ी समस्या होना तो आम है। गुड़हल की चाय पाचन तंत्र को सक्रिय करती है और एसिडिटी या अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।
इस तरह बनाएं गुड़हल की चाय
गुड़हल की चाय को बेहद आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए ताजे या सूखे गुड़हल के फूलों को एक कप पानी में डालकर उबाल लें। इसे कम सम कम 10 मिनट तक उबलने दें। छानने के बाद इसमें शहद या नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। ध्यान रखें कि सर्दियों में एक दिन में कम से कम 1 या 2 कप ही गुड़हल की चाय पिएं।