Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किचन में ही छिपा है High Blood Pressure का इलाज, इन 5 हर्ब्स से मिलेगा हाई बीपी से निजात

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 10:19 AM (IST)

    हाई ब्लड प्रेशर कई तरह की हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का अहम रिस्क फैक्टर है। इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। इसके कोई खास लक्षण नहीं होते जिसके कारण इ ...और पढ़ें

    High BP Remedy: इन जड़ी-बूटियों से कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर (Picture Courtesy: Freepik)
    High BP Remedy: इन जड़ी-बूटियों से कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. हाई ब्लड प्रेशर को 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है।
    2. इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क काफी बढ़ जाता है।
    3. कुछ हर्ब्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मदद करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Herbs for High BP: हाई ब्लड प्रेशर, जिसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है, आजकल एक आम समस्या बन गई है। यह समस्या हार्ट डिजीज (Best Herbs for Heart Health), स्ट्रोक और किडनी की बीमारियों का कारण बन सकती है।

    हालांकि, दवाओं के अलावा कुछ नेचुरल हर्ब्स (Herbs for Hypertension) भी हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यहां हम ऐसे 5 हर्ब्स के बारे में जानेंगे, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल (High Blood Pressure Remedy) करने में मददगार हो सकते हैं। 

    तुलसी (Holy Basil)

    तुलसी को आयुर्वेद में एक पवित्र और औषधीय पौधे के रूप में माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। तुलसी में यूजेनॉल नाम का तत्व होता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। रोजाना 4-5 तुलसी के पत्ते चबाने या तुलसी की चाय पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

    अश्वगंधा (Ashwagandha)

    अश्वगंधा एक मशहूर आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जो स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करती है। तनाव हाई ब्लड प्रेशर का एक अहम कारण हो सकता है। अश्वगंधा में मौजूद एडाप्टोजेनिक गुण तनाव को कम करता है और ब्लड प्रेशर को स्थिर करने में मदद करते हैं। रोजाना अश्वगंधा चूर्ण खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हाई बीपी के मरीजों को जरूर करने चाहिए ये 5 योगासन, नेचुरली रहेगा ब्लड प्रेशर कंट्रोल

    लहसुन (Garlic)

    लहसुन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। रोजाना कच्चे लहसुन की 2-3 कलियों को खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

    अजवाइन (Celery Seeds)

    अजवाइन के बीजों में फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होते हैं। अजवाइन के बीजों में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में सोडियम लेवल को संतुलित करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। अजवाइन के बीजों को पानी में उबालकर उसका काढ़ा बनाकर पीने से फायदा मिलता है।

    दालचीनी (Cinnamon)

    दालचीनी एक मसाला है, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। यह ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। रोजाना एक चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी या दूध में मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल करने में मददगार हैं 5 सीड्स, आप भी बना लें अपनी डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।