Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मी के दिनों में सफर का मजा खराब कर देती है उल्टी, तो आज ही नोट कर लें इससे बचाव के ये टिप्स

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 07:41 PM (IST)

    गर्मियों में ट्रैवल करते वक्त उल्टी का डर हर किसी को सताता है। यह न सिर्फ पूरे सफर का मजा किरकिरा कर देती है बल्कि शरीर को भी डिहाइड्रेशन का शिकार बना ...और पढ़ें

    गर्मियों के सफर में उल्टी की तकलीफ से बचाएंगे ये खास टिप्स (Picture Courtesy: Freepik)
    गर्मियों के सफर में उल्टी की तकलीफ से बचाएंगे ये खास टिप्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. मोशन सिकनेस या उल्टी पूरे सफर का मजा खराब कर देती है।
    2. गर्मियों में ट्रैवल करते समय उल्टी की परेशानी ज्यादा होती है।
    3. खानपान का ख्याल रखकर और कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखकर आप इस तकलीफ से बच सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Home Remedies For Vomiting: ट्रैवल करते समय अगर आपको भी उल्टी की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। गर्मियों में कुछ बातों का ख्याल रखकर आप न सिर्फ इस समस्या से बच सकते हैं, बल्कि अपने सफर को खूब मजे से एन्जॉय भी कर सकते हैं। ऐसे में, न तो आपकी सेहत खराब होगी और न ही आपके साथ ट्रैवल कर रहे लोगों का मूड खराब होगा। आइए बिना देर किए जान लीजिए इससे बचने के कुछ जरूरी टिप्स।

    उल्टी की समस्या से बचाएंगे ये स्पेशल टिप्स

    ये चीजें रखें साथ : उल्टी की समस्या ऐसी है, जो एक शख्स को होती है और उसे देखकर बारी-बारी दूसरों को भी यह परेशानी झेलनी पड़ जाती है। ऐसे में इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप ट्रिप पर अपने साथ हींग पाचक, अनारदाना, चूर्ण आदि साथ लेकर जाएं। इससे जी मिचलाने की तकलीफ होने पर आप मुंह का स्वाद ठीक कर सकते हैं।

    नींबू है बेहद फायदेमंद : उल्टी, बेचैनी या जी मिचलाने की समस्या अगर आपको भी अक्सर रहती है, तो इसके लिए नींबू पानी या सोडा ड्रिंक का सेवन भी बढ़िया रहता है। आप इसे या तो अपने साथ ही लेकर चलें या फिर रास्ते से रुक कर खरीद लें।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को करना है कंट्रोल, तो आज से ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

    काला नमक दिलाएगा राहत : पहाड़ों पर अगर आपका भी जी मिचलाता है, तो मुंह का स्वाद चेंज करना काफी ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप सफर में अपने साथ काला नमक भी जरूर कैरी करें। यह नींबू के साथ मिलाकर पीने से उल्टी और मोशन सिकनेस में आराम पहुंचाता है।

    खबरें और भी

    खिड़की से बनाएं दूरी : सफर के दौरान उल्टी की समस्या रहने वाले लोगों को ज्यादा देर खिड़की से बाहर देखने से परहेज करना चाहिए। ज्यादा देर एक ही जगह खिड़की के साथ बैठे रहने से दिमाग को कुछ ऐसे सिग्नल्स मिलने लगते हैं, जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम को कंफ्यूज करके उल्टी की परेशानी पैदा करते हैं।

    तला-भुना खाने से बचें : ट्रैवल करते वक्त हल्का भोजन ही करें। ज्यादा खाना खाने से भी आपको उल्टी की परेशानी हो सकती है। आप मुंह के टेस्ट को फ्रेश और अच्छा बनाए रखने के लिए रसीले फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।

    इन बातों का भी रखें ध्यान : कार या बस से ट्रैवल करते वक्त पीछे की सीट पर न बैठें क्योंकि इन पर ज्यादा घुमाव और झटके लग सकते हैं। वहीं, अगर सफर लंबा है तो तो रास्ते में थोड़ा ब्रेक लेकर टहल सकते हैं। कोशिश करें, कि मोबाइल या लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल न करें और ज्यादा देर भूखे यानी खाली पेट रहकर भी ट्रैवल न करें।

    यह भी पढ़ें- बार-बार पैरों में झंझनाहट या घाव करते हैं इस बीमारी की ओर संकेत, भूलकर भी न करें अनदेखा

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।