Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विटामिन-B12 को बढ़ाने में मदद करेगा किचन में रखा ये मसाला, शरीर को कमजोरी भी हो जाएगी दूर

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 04:33 PM (GMT+05:30)

    विटामिन-बी12 शरीर के विकास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन और नर्वस सिस्टम के कार्य में मदद करता है। चिकन और अंडे इसके अच्छ ...और पढ़ें

    किचन में मौजूद इस मसाले से दूर करें विटामिन बी12 की कमी! (Picture Credit- Freepik)
    किचन में मौजूद इस मसाले से दूर करें विटामिन बी12 की कमी! (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. विटामिन- बी12 हमारे शरीर के सही विकास के बहुत जरूरी है।
    2. हालांकि, कई वजहों से शरीर में इसकी कमी होने लगती है।
    3. ऐसे में किचन में रखा एक मसाला इसे बढ़ाने में मदद कर सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन-बी12 हमारे शरीर के सही विकास और स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। यह रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन, नर्वस सिस्टम के सही तरीके से काम करने और डीएनए सिंथसिस में अहम भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं विटामिन-बी12 (how to increase Vitamin B12) खाने को एनर्जी में बदलने में भी मदद करता है।

    इसलिए शरीर में इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते इसकी कमी को पहचाने, ताकि इसे दूर करने के लिए सही कदम उठाए जा सके। आमतौर पर चिकन-अंडे को इस विटामिन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, लेकिन आपके किचन में मौजूद कुछ ऐसे मसाले भी हैं, जो इसकी कमी को पूरी करने में मदद करते हैं। आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं ऐसे ही एक मसाले के बारे में-

    यह भी पढ़ें- सिर्फ चिकन-मटन ही नहीं, ये 5 सब्जियां भी हैं Vitamin-B12 से भरपूर, कमजोर नसों में भर देंगी ताकत

    विटामिन -बी12 की कमी के लक्षण

    • थकान
    • हड्डियों में दर्द
    • जोड़ों में विकृति
    • डिप्रेशन या स्ट्रेस
    • झुकी हुई या मुड़ी हुई हड्डियां
    • मांसपेशियों में कमजोरी, दर्द या ऐंठन

    इस मसाले से दूर करें कमी

    अगर आप वेजिटेरियन या वीगन है, तो आपके अंदर विटामिन-बी12 की कमी होने की संभावना ज्यादा है। दरअसल, नॉन-वेजिटेरियन फूड्स को इस विटामिन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, इसलिए वेजिटेरियन में इसकी कमी होने का खतरा ज्यादा होता है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। आप अपने किचन में मौजूद एक मसाले की मदद से भी इसकी कमी को दूर कर सकते हैं।

    जीरा होगा मददगार

    विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप जीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, जीरा शरीर की विटामिन-बी12 सोखने में मदद करता है। हालांकि, यह खुद इस विटामिन का सोर्स नहीं है। यह बस शरीर की इसे अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में फोर्टिफाइड फूड्स शामिल कर सकते हैं और जीरा इसमें से विटामिन-बी12 सोखने में मदद करेगा।

    खबरें और भी

    कैसे करें जीरा को डाइट में शामिल

    आप जीरे (jeera health benefits) को कई तरह से डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल तड़के में करने में अलावा आप जीरे के पाउडर को हल्दी, दही, या सूप में डालकर खा सकते हैं। साथ ही आप सुबह खाली पेट जीरे का पानी भी पी सकते हैं। इससे अन्य कई फायदे भी मिलते हैं, जिसमें पाचन बेहतर करना, वेट लॉस करना और शरीर को डिटॉक्स (cumin nutrition benefits) करना शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Vitamin B12 Deficiency: विटामिन-बी12 से भरे होते हैं ये 7 शाकाहारी फूड्स