यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jeera Water Benefits: वेट लॉस से लेकर बेहतर पाचन तक, जीरे का पानी पीने से होते हैं ढेरों फायदे
सुबह उठकर चाय पीने वाले तो कई लोग होते हैं। लेकिन क्या आपने सुबह उठकर कभी जीरे का पानी पिया है? अगर नहीं तो इसे अपने जीवनशैली में जरूर शामिल करें। जीर ...और पढ़ें

HighLights
- सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के कई फायदे हो सकते हैं।
- इससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।
- पाचन में सुधार के लिए भी जीरे का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह नींद से उठकर खाली पेट जीरे का पानी पीने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। इस पेय पदार्थ का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन इससे होने वाले फायदे अनेक हैं।रसोई में जीरे के पानी को आसानी से बनाया जा सकता है। बस जीरे को रात भर पानी में छोड़ दें, फिर सुबह खाली पेट उन्हें पी लें। इसे पीने से आप कई तरह की बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। आइए जानते हैं जीरे का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में।
खाली पेट जीरे का पानी पीने से सेहत को होते हैं ये फायदे
पाचन में सुधार
जीरे में पाए जाने वाले तत्व पाचन को सुधारने में मदद कर सकते हैं, जिससे आपका पेट साफ और हल्का लगता है। इसका रोज सुबह सेवन करने से पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जीरा खाने से मिलते हैं गजब के फायदे
गैस और एसिडिटी का उपचार
जीरे का पानी गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद कर सकता है। यह पाचन क्रिया को सुधारने के साथ-साथ गैस की समस्या को भी दूर करता है।
शरीर को हाइड्रेशन देता है
अकसर गर्मियों के मौसम में लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जीरे का पानी सुबह खाली पेट पीने से, यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।
मोटापा कम करना
कई लोग इस पानी का सेवन वजन कम करने के लिए करते हैं। जीरे में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में मदद कर सकता है। काफी लोग जीरे के पानी को वजन करने के लिए फायदेमंद मानते हैं।
खांसी-जुकाम से छुटकारा
जीरे का पानी खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। यह सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं के लिए भी लाभकारी होता है।
वायरल इन्फेक्शन से बचाव
जीरे का पानी वायरल इन्फेक्शन से लड़ने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शारीरिक रोगों से बचाव में सहायक होते हैं।
यह भी पढ़ें - जानें कच्चा जीरा खाने से क्या मिलते हैं पांच फायदे, दूर होती है बजहजमी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।