Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जीरा खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 09:36 AM (IST)

    Cumin Seeds Health Benefits हमारे किचन में मौजूद मसाले सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जीरा भी इन्हीं मसालों में से एक है जो खाने का स्वाद बढ़ाने ...और पढ़ें

    Cumin Seeds Health Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है जीरा
    Cumin Seeds Health Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है जीरा

    HighLights

    1. जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. पाचन को स्वस्थ रखने के लिए जीरा का इस्तेमाल जड़ी-बूटियों के रूप में किया जाता है।
    3. जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए जीर किसी वरदान से कम नहीं है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cumin Seeds Health Benefits: भारतीच किचन में कई तरह के मसाले पाए जाते हैं। जो खाने को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाते हैं, लेकिन ये मसाले सेहत संबंधी कई समस्याओं को भी दूर करने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं कारगर मसालों में शामिल है जीरा। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जीरा का इस्तेमाल खासकर सूप, सब्जी, रायता, दाल, चावल आदि में किया जाता है। सेहत संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए जीरे का पानी का काफी गुणकारी माना जाता है। तो आइए जानते हैं, जीरा के बेहतरीन फायदे।

    बैड कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

    जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए जीर किसी वरदान से कम नहीं है। यह कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। यह हानिकारक रक्त ट्राइग्लिसराइड्स को भीन कम करता है।

    वजन कम करने में मददगार

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए जीरा बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। वेट लॉस जर्नी में आप जीरे का पानी शामिल कर सकते हैं, जिससे वजन कम होने में मदद मिलेगी।

    पाचन को बढ़ावा देता है

    पाचन को स्वस्थ रखने के लिए जीरा का इस्तेमाल जड़ी-बूटियों के रूप में किया जाता है। यह अपच से राहत दिलाता है। जीरा पाचन को बढ़ावा देता है, जिससे खाना जल्दी पचता है।

    सूजन से बचाता है

    जीरा विटामिन-ए, विटामिन-सी, कॉपर, मैंगनीज एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जो शरीर को सूजन से बचाता है। आप जीरा पानी का सेवन शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद कर सकते हैं।

    अनिद्रा का इलाज

    जीरे में मौजूद गुण नींद की समस्या को दूर करने में मददगार है। ये तनाव के लक्षणों को आसानी से कम कर सकते हैं। जीरे के पानी में मेलाटोनिन भी होता है, जिससे अच्छी नींद आती है।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik