Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OCPD से क‍ितना अलग है Obsessive Compulsive Disorder? जानें इस मानस‍िक बीमारी के लक्षण और कारण

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 02:06 PM (IST)

    ओब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है जिसमें व्यक्ति बार-बार कुछ काम करने के लिए मजबूर महसूस करता है जैसे कि बार-बार हाथ धोना ...और पढ़ें

    क्‍या होती है OCD नाम की बीमारी (Image Credit- Freepik
    क्‍या होती है OCD नाम की बीमारी (Image Credit- Freepik

    HighLights

    1. OCD एक जानलेवा बीमारी हो सकती है।
    2. इसमें व्‍यक्‍ति बार-बार एक ही काम करता है।
    3. इसके लक्षणों को पहचानना जरूरी है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। क्या आपको या आपके किसी अपने को हर चीज बार-बार चेक करने, हाथ धोने या चीजों को एक तरीके से बनाए रखने की जरूरत महसूस होती है? क्या मन में बार-बार ऐसे ख्याल आते हैं जिन्हें आप लाख कोश‍िशों के बाद भी रोक नहीं पाते हैं? अगर हां, तो हो सकता है ये एक मानस‍िक बीमारी का संकेत हो। ये एक ऐसी बीमारी होती है ज‍िसे OCD यानी क‍ि Obsessive Compulsive Disorder कहते हैं।

    ये एक ऐसी कंडीशन है जिसमें इंसान बार-बार एक जैसा काम करने लगता है। चाहे उसे पता हो कि ऐसा करना जरूरी नहीं है, इसके बावजूद वो ये काम करेगा। उसकी ये आदतें धीरे-धीरे उसकी जिंदगी पर असर डालने लगती हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि OCD क्या होता है, इसके लक्षण कैसे दिखते हैं। ये आमतौर पर किन लोगों में ज्‍यादा देखा जाता है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    क्या है OCD?

    क्‍लीवलैंड क्‍लीन‍िक के मुताब‍िक, ये द‍िमागी सेहत से जुड़ा एक ड‍िसऑर्डर है। इससे जूझ रहे इंसानों के मन में बार-बार ऐसे ख्‍याल आते हैं ज‍िससे वो परेशान होता है। इन्‍हीं ख्यालों से छुटकारा पाने के लिए वो कुछ कामों को बार-बार करने लगता है, जैसे बार-बार हाथ धोना या ताले चेक करना। उसकी ये आदतें उसके ज‍िंदगी को मुश्किल बना देती हैं। वो चाहकर भी अपनी इस आदतों से छुटकारा नहीं पा सकता है।

    OCD और OCPD में क्‍या है फर्क?

    OCD और OCPD नाम से मिलते हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग बीमारी हैं। OCD में इंसान को अपनी आदतें अजीब लगती हैं और वो इलाज करवाना चाहता है। जबक‍ि OCPD में उसे लगता है कि उसकी आदतें बिल्कुल सही हैं, भले ही वे दूसरों को परेशान ही क्‍यों न कर रहीं हों।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: आंखाें के सामने नजर आ रहे काले धब्बे? Eye Cancer हो सकता है कारण; 8 लक्षणों से करें बीमारी की पहचान

    OCD किसे हो सकता है?

    आपको बता दें क‍ि ओसीडी क‍िसी को भी हो सकती है। लेक‍िन ज्‍यादातर मामलाें में इसके लक्षण 19 साल की उम्र से पहले ही शुरू हाे जाते हैं। हर 100 में से लगभग दो लोग OCD से पीड़ित होते हैं। यानी ये कोई बहुत ही दुर्लभ बीमारी नहीं है।

    क्‍या हैं इसके लक्षण?

    • गंदगी या कीटाणुओं से बहुत ज्‍यादा डर लगना
    • गलती कर देने का डर
    • किसी को नुकसान पहुंचा देने का डर
    • बार-बार यही सोचते रहना कि कोई काम ठीक से हुआ या नहीं
    • चीजों को एकदम सही तरीके से जमाने की जरूरत महसूस होना
    • बार-बार मन में गलत ख्याल आना
    • हाथ धोते रहना
    • दरवाजा, लॉक या गैस बार-बार चेक करना
    • कुछ शब्द या मंत्रों को बार-बार दोहराना
    • चीजों को बहुत सटीक तरीके से करना
    • गिनती करना या कोई काम खास तरीके से करना

    OCD क्यों होता है?

    • ये बीमारी जेनेट‍िक होती है। पर‍िवार में इत‍िहास रहा है तो आपको भी खतरा हो सकता है।
    • जब दिमाग के कुछ हिस्से सही तरीके से काम नहीं करते हैं तो भी ये समस्या हो सकती है।
    • अगर बचपन में कोई डरावना एक्‍सपीर‍ियंस रहा हो तो भी ये बीमारी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: अच्‍छी नींद के बाद भी द‍िनभर बनी रहती है थकान? मानसून में इग्‍नोर न करें Vitamin-D की कमी के 8 लक्षण

    Source-

    • https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/9490-ocd-obsessive-compulsive-disorder