Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अच्‍छी नींद के बाद भी द‍िनभर बनी रहती है थकान? मानसून में इग्‍नोर न करें Vitamin-D की कमी के 8 लक्षण

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 09:39 AM (IST)

    अगर अच्छी नींद के बाद भी अगर आपको दिनभर थकान रहती है तो ये मानसून में विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है। बारिश के मौसम में धूप कम मिलने से शरीर मे ...और पढ़ें

    शरीर के ल‍िए क्‍यों जरूरी है व‍िटाम‍िन डी (Image Credit- Freepik)
    शरीर के ल‍िए क्‍यों जरूरी है व‍िटाम‍िन डी (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. व‍िटाम‍िन्‍स हमारे शरीर को हेल्‍दी रखते हैं।
    2. इनकी कमी से कई द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।
    3. व‍िटाम‍िन डी हमारे शरीर के ल‍िए जरूरी है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों को अपनी सेहत का सही ढंग से ख्‍याल रखने का समय नहीं म‍िल पा रहा है। खराब खानपान के कारण उनके शरीर में पोषण की कमी को देखी ही गई है। शरीर को चुस्‍त दुरुस्‍त रखने के ल‍िए व‍िटाम‍िन और म‍िनरल्‍स की जरूरत पड़ती है। व‍िटाम‍िन डी का नेचुरल सोर्स सूरज की रोशनी ही होती है। बरसात के मौसम जहां ठंडक लेकर आता है, तो वहीं कई बार ये हमारे शरीर पर थकान, चिड़चिड़ापन और ऊर्जा की कमी जैसी समस्याएं भी छोड़ जाता है।

    कई लोगों में तो अच्‍छी नींद लेने के बाद भी दिनभर थकान और उबासी की समस्‍या देखने को म‍िलती है। शरीर में दर्द, मन का उदास रहना और काम में मन न लगना भी मानसून में आम शिकायत बन जाती है। अक्सर लोग इसे मौसम का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये विटामिन D की कमी के कारण भी हो सकता है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषयस पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि विटामिन D की कमी से मानसून में क्‍यों थकान की समस्‍या बढ़ जाती है। साथ ही ये भी जानेंगे क‍ि शरीर के ल‍िए व‍िटाम‍िन डी क्‍यों जरूरी है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    क्यों जरूरी है विटामिन डी?

    आपको बता दें क‍ि विटामिन डी हमारी हड्डियों की मजबूत बनाए रखने का काम करता है। साथ ही मांसपेशियों की ताकत, इम्‍युन‍िटी और मेंटल हेल्‍थ के लिए भी बहुत जरूरी होता है। बाकी विटामिन्स की तरह इसे सिर्फ खाने से नहीं, बल्कि सूरज की रोशनी से भी ल‍ि‍या जा सकता है। लेकिन मानसून में जब सूरज छिपा रहता है और बाहर निकलना कम हो जाता है, तब हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। इसकी कमी से ही थकान की समस्या बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें: शरीर में Vitamin-D की कमी होने पर नजर आते हैं 6 संकेत, हड्ड‍ियों में ताकत भरने के ल‍िए करें 4 काम

    विटामिन डी की कमी के संकेत

    • नींद पूरी होने के बाद भी दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं तो ये विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।
    • इसके अलावा अगर आपको बिना किसी भारी काम या एक्सरसाइज के मसल्‍स में खि‍ंचाव या दर्द बना रहता है, तो ये भी उसी का लक्षण है।
    • कभी-कभी हमें आलस और भारीपन महसूस होता है, जिससे उठने या कुछ काम करने का मन नहीं होता है। ये भी व‍िटाम‍िन डी की कमी की ओर इशारा करता है।
    • कई बार व‍िटाम‍िन डी की कमी के कारण मानसून में चिड़चिड़ापन या बिना वजह उदासी महसूस होती है। इसके लंबे समय तक बने रहने पर डिप्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।
    • अगर आप क‍िसी काम या पढ़ाई में फाेकस नहीं कर पा रहे हैं या फ‍िर दिमाग धुंधला-धुंधला सा लगता है, तो ये ‘ब्रेन फॉग’ विटामिन D की कमी से हो सकता है।
    • अगर आपको अक्सर सर्दी-जुकाम या संक्रमण हो रहा है, तो यह शरीर की इम्युनिटी कमजोर होने का संकेत है। ये भी विटामिन डी की कमी से जुड़ा हो सकता है।
    • अगर आपको लग रहा है क‍ि आपकी हड्डियां कमजोर हो रहीं हैं तो ये भी एक संकेत है।
    • सोने में दिक्कत या नींद का बार-बार टूटना भी विटामिन डी की कमी का संकेत है।

    इन चीजों को डाइट में करें शाम‍िल

    आपको बता दें क‍ि दूध, अंडे और मछली से आपको विटामिन डी मिलता है, लेकिन अगर शरीर में इसकी कमी ज्यादा है तो सिर्फ खानपान से भरपाई मुश्किल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े:  इन 3 व‍िटाम‍िन्‍स की कमी से बिगड़ सकती है मेंटल हेल्‍थ, समय रहते करें बचाव; वरना बाद में होगा पछतावा

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।