विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नींद की कमी डाल सकती है हैप्पी हार्मोन्स पर असर, गर्मियों में इन तरीकों से रखें इसे बैलेंस

Published: Tue, 04 Jun 2024 09:37 AM (IST)

भयंकर गर्मियों ने बाहर निकलना ही मुश्किल नहीं कर रखा है बल्कि इसने रातों की नींद भी उड़ा रखी है ...और पढ़ें

सेरोटोनिन हार्मोन में गड़बड़ी के लक्षण (Pic credit- freepik)
सेरोटोनिन हार्मोन में गड़बड़ी के लक्षण (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चुस्त-दुरुस्त बने रहने के लिए हेल्दी डाइट और रोजाना एक्सरसाइज के साथ अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी माना जाता है, लेकिन इन दिनों ऐसी भंयकर गर्मी पड़ रही है और साथ ही कई शहरों में घंटों तक बिजली भी गायब रह रही है, जिससे चलते लोगों की नींद उड़ गई है। नींद पूरी न होने से लोगों के दिमाग में केमिकल लोचा हो रहा है। मेडिकल लैंग्वेज में कहें तो लोगों का सेरोटोनिन हार्मोन डिस्बैलेंस हो रहा है। जिसके चलते भूलने की बीमारी, चिड़चिड़ापन, ज्यादा गुस्सा आना, घबराहट जैसे लक्षण देखने को मिल रहा है। सेरोटोनिन को हैप्पी हॉर्मोन भी कहते हैं।

सेरोटोनिन हार्मोन का काम

सेरोटोनिन एक केमिकल है, जो मस्तिष्क और पूरे शरीर में तंत्रिका कोशिकाओं के बीच संदेश पहुंचाने का काम करता है। हालांकि सेरोटोनिन और भी कई भूमिकाएं निभाता है। ये केमिकल मूड, नींद, पाचन, मतली, घाव भरने, बोन हेल्थ और यौन इच्छा जैसे शारीरिक कार्यों में अहम भूमिका निभाता है। यह आपके सोने और जागने के समय को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए मेलाटोनिन के साथ काम करता है। 

ये भी पढ़ेंः- तनाव कम करने में मदद करता है हैप्पी हार्मोन्स, जानें किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं इनके लेवल

सेरोटोनिन हार्मोन में गड़बड़ी के लक्षण

इसकी कमी होने से मूड पर सीधा असर पड़ता है, जो डिप्रेशन, तनाव का कारण बन सकता है। खुश, रिलैक्स और भावनात्मक रूप से स्थिर रहने के लिए सेरोटोनिन की जरूरत होती है। अच्छी नींद न लेने, नशीली दवाओं के इस्तेमाल से, मोटापा और बहुत ज्यादा चीनी व सैचुरेटेड फैट्स वाली चीजें खाने से सेरोटोनिन हार्मोन डिस्बैलेंस होने का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे रखें इस हार्मोन को संतुलित

इस हार्मोन को संतुलित करने के लिए आप काजू, अनानास, केला और मूंगफली को अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही सोने से कम से कम एक घंटा पहले गैजेट्स से दूरी बना लें। दिन में थोड़ी देर ही सही एक्सराइज के लिए वक्त निकालें। फलों के अलावा हरी सब्जियां भी खाएं।

इन तरीकों को अपनाकर आप गर्मियों में स्वस्थ और हैप्पी बने रह सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- शरीर के कई फंक्शन में मदद करते हैं हार्मोन्स, इनकी कमी या अधिकता दोनों हो सकती है नुकसानदेह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।