Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाचन दुरुस्त करने से लेकर दिमाग को शांत करने तक, कई तरह से फायदेमंद है Aam Panna, जानें बनाने का तरीका

    Updated: Fri, 31 May 2024 06:15 PM (IST)

    गर्मियों को अकसर आम का मौसम कहा जाता है। इस मौसम में ढेर सारे आम मिलते हैं जिन्हें लोग पकाकर या कच्चा दोनों तरीके से खाना पसंद करते हैं। कच्चे आम को आ ...और पढ़ें

    घर पर ऐसे बनाएं कच्चे आम का स्वादिष्ट पन्ना (Picture Credit- Freepik)
    घर पर ऐसे बनाएं कच्चे आम का स्वादिष्ट पन्ना (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में लोग हाइड्रेट रहने के लिए कई सारी चीजें ट्राई करते हैं।
    2. आम पन्ना इन्हीं में से एक है, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी गुणकारी होता है।
    3. इसे बनाने बेहद आसान होता है और इसे पीने के कई फायदे भी होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों कई लोग हाइड्रेट रहने और शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए इस मौसम में अलग-अलग तरह की चीजें खाते और पीते हैं। आम पन्ना इन्हीं में से एक है, जो कच्चे आम से बनने वाली एक बेहद लोकप्रिय पेय है। स्वाद में बेहतरीन होने के साथ ही यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। इसे पीने से गर्मियों की कई समस्याओं से राहत मिलती है।

    साथ ही यह सेहत को अन्य कई फायदे भी पहुंचाता है। खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान होता है और इसे आसानी से बनाकर कभी भी इसके स्वाद लुत्फ उठाया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे स्वादिष्ट और हेल्दी आम पन्ना की आसान रेसिपी और इसे पीने के फायदे-

    यह भी पढ़ें-  गर्मी में ठंडक देगी वृन्दावन स्टाइल में बनी Lassi, जानें इसे बनाने की Recipe

    आम पन्ना के फायदे

    • अगर आप गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं, तो आम पन्ना एक बढ़िया विकल्प है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
    • इसमें मौजूद विटामिन बी6 आपके दिमाग और शरीर को आराम देता है। इसमें मौजूद ग्लूटामाइन एसिड मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करने में मदद करता है और डिप्रेशन जैसी समस्या से बचाता है।
    • आम पन्ना आपको पाचन के लिए भी बेहद गुणकारी होता है। इसमें भारी मात्रा में पेक्टिन होता है, जो पाचन को नियमित कर कब्ज, दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।
    • आम पन्ना पीना आपके इम्यून सिस्टम के लिए बहुत अच्छा है। यह आपके शरीर में बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है, जिससे पीलिया, टीबी, एनीमिया जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।
    • कच्चे आम में अच्छी खासी मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का निर्माण करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे त्वचा, ब्रेस्ट आदि के विकास को रोकते हैं।
    • अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, जो कच्चा आम से बना आम पन्ना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। यह शरीर के ग्लाइसेमिक लोड को कम करने में मदद करता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसे बनाते समय चीनी सीमित मात्रा में इस्तेमाल की जाए।

    ऐसे बनाएं आम पन्ना

    सामग्री

    • 2 हरे कच्चे आम
    • 3 बड़े चम्मच ब्राउन शुगर
    • 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
    • 2 बड़े चम्मच काला नमक
    • 1 बड़ा चम्मच नमक
    • 2 कप पानी
    • 1 बड़ा चम्मच पुदीना की पत्तियां
    • बर्फ

    बनाने की विधि

    • सबसे पहले आमों को पानी के साथ एक सॉस पैन में रखें और उबालें। 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि यह अंदर से नरम न हो जाए।
    • आमों को ठंडा होने दीजिए और फिर इन्हें चम्मच की मदद से छील लीजिए।
    • गूदे को उचित मात्रा में पानी के साथ पीसकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।
    • अब पेस्ट को पैन में डालें और ब्राउन शुगर डालें. इसे आंच पर तब तक पकने दें जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।
    • इसे लगातार चलाते रहें वरना यह जल जाएगा।
    • .चीनी के पूरी तरह घुल जाने के बाद पैन को आग से उतारकर मिश्रण में जीरा पाउडर, काला नमक और नमक डाल दीजिए।
    • पेय बनाने के लिए: एक बड़े गिलास ठंडे पानी में 1-2 बड़े चम्मच आम का मिश्रण मिलाएं। अच्छी तरह मिला लें।
    • पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।

    यह भी पढ़ें-  देश में ही नहीं विदेशों में भी हैं मशहूर ये 6 Maharashtrian Snacks

    खबरें और भी