यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंह में पानी ले आएंगी ये 6 Maharashtrian Snacks, देश में ही नहीं विदेशों में भी हैं मशहूर, आप भी कर सकते हैं घर पर ट्राई
महाराष्ट्र में मिलने वाले स्नैक्स का स्वाद काफी लजीज होता है। इनमें वड़ा पाव पाव भाजी और पूरन पोली जैसी कई डिशेज शामिल हैं जिन्हें आप चाहें तो अपने घर ...और पढ़ें

HighLights
- मराठी स्नैक्स काफी चटपटे और लजीज होते हैं।
- इन्हें घर पर भी आसानी से बनाकर खा सकते हैं।
- ये स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र अपनी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों के लिए देश और दुनिया भर में मशहूर है। मराठी व्यंजनों का तीखा और चटपटा स्वाद, यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। ये मराठी व्यंजन (Marathi Dishes) महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पाक विरासत की एक झलक प्रस्तुत करते हैं। इन व्यंजनों में मसालेदार वड़ा पाव से लेकर मीठी पूरन पोली सभी का मन लुभाती हैं। ऐसे में कुछ महाराष्ट्रीयन स्नैक्स को आपको भी जरूर ट्राई करना चाहिए। इन्हीं स्नैक्स में कुछ को आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं, जिन्हें खाकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा और आपकी भूख भी शांत हो जाएगी। तो आइए जानते हैं कुछ Maharashtrian Snacks की बेहद आसान रेसिपी।
वड़ा पाव (Vada Paav)
मसालेदार वड़ा पाव को भारतीय बर्गर कहा जाता है। इसे मसालेदार आलू के फ्रिटर को पाव के बीच में बटर और चटनी के साथ तैयार किया जाता है। ये एक चटपटा स्ट्रीट फूड है, जो इतना स्वादिष्ट होता है कि इसका नाम सुनकर ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है।
पाव भाजी (Paav Bhaaji)
मुंबई का स्ट्रीट फूड, पाव भाजी देश ही नहीं विदेशों में भी काफी मशहूर है। इसकी भाजी आलू, मटर और कई तरह की सब्जियों और मसालों से तैयार की जाती है। इसके साथ में पाव को बटर से सेंका जाता है और नींबू और कच्चे प्याज के साथ इसका लुत्फ उठाया जाता है। पाव भाजी की रेसिपी भी बेहद आसान होती है।

(Picture Courtesy: Freepik)
यह भी पढ़ें: गर्मी में ठंडक देगी वृन्दावन स्टाइल में बनी Lassi, जानें इसे बनाने की Recipe
पोहा (Poha)
कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, अदरक, आलू, मूंगफली, धनिया पत्ती और पोहे को मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। स्वाद के लिए इसमें मसाले, नमक और नींबू का रस डाला जाता है। ये महाराष्ट्र का बहुत कम समय में तैयार होने वाला एक हेल्दी स्नैक्स विकल्प है। इसे आप चाहें तो सुबह ब्रेकफास्ट के लिए भी पोहा बना कर खा सकते हैं। सेव के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
खबरें और भी
.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana Khichdi)
इसे अक्सर व्रत और उपवास में खाया जाता है। इसे आलू, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, मूंगफली और भीगे हुए साबूदाने से तैयार किया जाता है। स्वाद के लिए इसमें काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और सेंधा नमक डाला जाता है।

(Picture Courtesy: Freepik)
थालीपीठ (Thalipeeth)
इसे मल्टीग्रेन आटे, दाल और मसालों से तैयार किया जाता है। स्वाद के लिए इसमें मसालों को मिलाया जाता है। मल्टी ग्रेन आटे और दाल से बनाए जाने के कारण ये एक हल्दी स्नैक्स विकल्प है।
पूरन पोली (Pooran Poli)
ये एक प्रसिद्ध मराठी डिश है, जिसे खास अवसर गणेश चतुर्थी पर तैयार किया जाता है। पूरन पोली को बनाने के लिए गुड़, इलायची और चने की दाल की स्टफिंग तैयार की जाती है और फिर इसे आटे की लोइयों में भरकर मीठी नरम घी से सीकी रोटी तैयार की जाती है।