यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Poha Benefits: ब्रेकफास्ट में पोहा शामिल करने के हैं ढेरों फायदे, जानकर आप भी कहेंगे वाह!
क्या आप नाश्ते में पोहा खाना पसंद करते हैं? अगर हां तो आपके लिए खुशखबरी है। पोहा सिर्फ बनाने में आसान ही नहीं बल्कि यह आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं ...और पढ़ें

HighLights
- पोहा फाइबर से भरपूर होता है, जिसे खाने से पाचन बेहतर होती है।
- पोहा लो-ग्लाइसिमिक होता है, जो ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ने नहीं देता।
- इससे वजन कम करने में भी काफी मदद मिल सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Poha Health Benefits: सुबह के नाश्ते में कई लोग पोहा खाना पसंद करते हैं। इसकी सबसे अहम दो वजह तो यही हैं कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पोहे में सेहत के लिहाज से फायदेमंद कई गुण पाए जाते हैं, जिनके बारे में इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसे पोहा खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
पोहा खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका पाचन बेहतर बनता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से कब्ज की समस्या नहीं होती और अगर पहले से है भी तो इससे राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा, फाइबर गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, जिससे गट माइक्रोबायोम बेहतर रहता है। अगर आप पोहे में नींबू निचोड़कर खाना पसंद करते हैं, तब तो यह और फायदेमंद हो सकता है। नींबू के खट्टे स्वाद की वजह से मुंह में स्लाइवा ज्यादा बनता है, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
पोहा लो ग्लाइसिमिक फूड होता है, यानी इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि इसमें फाइबर होता है, जो शुगर को धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज करता है। इसलिए डायबिटीज से बचाव के लिए पोहे को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: इन लक्षणों से करें मलेरिया की वक्त रहते पहचान
एनर्जी मिलती है
पोहा में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इसे सुबह नाश्ते में खाने से दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है। हालांकि, इसे खाते वक्त पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान देना जरूरी है।
प्रोटीन मिलता है
पोहा को और पोषक बनाने के लिए इसमें मूंगफली और स्प्राउट्स मिला सकते हैं। इससे आपको प्रोटीन तो मिलेगा ही, साथ ही, पोहे का स्वाद और बेहतर बन जाएगा।
वजन कम करने में मदद
पोहे में फैट की मात्रा 30 प्रतिशत से भी कम होती है। कैलोरी की मात्रा कम होने की वजह से यह वजन कम करने में मदद करता है। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है।
खबरें और भी
एनीमिया का खतरा कम
पोहा आयरन से भरपूर होता है, जो एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसलिए यह एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करता है और एनीमिया के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें: गर्मी में पाचन को हेल्दी रखती हैं ये चीजें
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik