Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मानसून के सीजन में Eye Infection कर सकता है परेशान, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 06:40 PM (IST)

    मानसून का सीजन तपती गर्मी से राहत जरूर लाता है लेकिन इन दिनों आंखों से जुड़ी समस्याएं भी आम हो जाती हैं। जी हां इस मौसम में बैक्टिरिया न सिर्फ बहुत जल ...और पढ़ें

    मानसून में Eye Infection बन सकता है मुसीबत, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स (Image Source: X)
    मानसून में Eye Infection बन सकता है मुसीबत, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स (Image Source: X)

    HighLights

    1. मानसून में आंखों को खास देखभाल की जरूरत होती है।
    2. हाइजीन से जुड़े कुछ टिप्स अपनाकर आप आई इंफेक्शन से बच सकते हैं।
    3. गंदे पानी और हवा में नमी के कारण आंखों का इंफेक्शन तेजी से फैलता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Monsoon Eye Care Tips: बरसात यानी मानसून का मौसम भले ही भीषण गर्मी से राहत लेकर आता हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिनों आई इन्फेक्शन (Eye Infection) का जोखिम सबसे ज्यादा रहता है? बता दें, आंखें बेहद सेंसिटिव होती है, जिसके चलते इन दिनों इन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। इससे जुड़ी दिक्कतें महसूस होने पर डॉक्टर से तो संपर्क करना ही चाहिए, लेकिन उससे पहले भी कुछ खास टिप्स को अपनाकर आप इनकी देखभाल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, हाइजीन से जुड़े 5 ऐसे टिप्स, जो आंखों को किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाने में बेहद उपयोगी माने जाते हैं।

    बार-बार हाथ धोएं

    बरसात के मौसम में अपने हाथों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। सैनिटाइजर पास हो तो बेहतर, नहीं तो आप साबुन और पानी से भी इन्हें साफ रख सकते हैं। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि हवा में नमी के कारण कीटाणु तेजी से फैलते हैं और कोई भी सतह छूने के बाद अगर आप आंखों को मसलते या छूते हैं, तो इससे इन्फेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है।

    मेकअप प्रोडक्ट्स को रखें साफ

    मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल या खासतौर से आई मेकअप करते समय ब्रश, आईलाइनर और मस्कारा को डिसइंफेक्टेंट करना न भूलें, क्योंकि एक से ज्यादा बार या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक इसका इस्तेमाल किए जाने पर आई इन्फेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है।

    यह भी पढ़ें- बरसात में क्यों बढ़ जाता है Mosquito Borne Disease का खतरा, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

    बारिश में रखें ख्याल

    बरसात के मौसम में आंखों में फंगल इंफेक्शन का जोखिम काफी बढ़ जाता है, ऐसे में इन्हें कीचड़ या गंदे पानी से बचाकर रखें और बारिश में भीगने या नहाने के बाद आंखों को सादे-साफ पानी से जरूर वॉश कर लें।

    खबरें और भी

    हाइजीन का रखें ध्यान

    इस मौसम में भूलकर भी अपना नैपकिन या तौलिया किसी के साथ शेयर न करें। बता दें, पर्सनल केयर से जुड़ी सभी चीजों में बैक्टीरिया का जोखिम रहता है, ऐसे में आई इन्फेक्शन से बचे रहने के लिए जरूरी है कि इन चीजों को अन्य लोगों की पहुंच से दूर रखें और साफ करते रहें।

    स्विमिंग करें अवॉइड

    इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलता है। ऐसे में, अगर आपको स्विमिंग पूल में जाने से भी बचना चाहिए। यह पानी न सिर्फ आपकी आंखों के लिए बल्कि नाक, कान और त्वचा के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- आंखों से जुड़ी कई समस्याओं की वजह बन सकता है मानसून, डॉक्टर के बताएं इन Eye Infections से रहे सावधान

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।