Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Loose Motion Home Remedies: लूज मोशन से हैं परेशान, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 09:49 AM (IST)

    Loose Motion Home Remedies लूज मोशन बहुत ही आम समस्या है लेकिन समय रहते इसे कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। कई बार गलत खानापान या पाचन कमजोर होने के का ...और पढ़ें

    Loose Motion Home Remedies: लूज मोशन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
    Loose Motion Home Remedies: लूज मोशन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

    HighLights

    1. नींबू में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दस्त रोकने में कारगर है।
    2. अनार का जूस पीने दस्त की समस्या में आराम मिलता है।
    3. दस्त को कंट्रोल करने के लिए अदरक का रस कारगर साबित हो सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Loose Motion Home Remedies: कई बार गलत खानपान के कारण  लोगों का पेट खराब हो जाता है। इसके अलावा बदलते मौसम में भी पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में लूज मोशन, उल्टी, गैस आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी दस्त की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो कुछ घरेलू उपचार बताएंगे, जिनकी मदद से आप लूज मोशन की समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन असरदार देसी उपायों के बारे में।

    अदरक की चाय

    भारतीय किचन में अदरक का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है, जो खाने का स्वाद बढ़ाता है। यह शरीर की कई समस्याओं को कम करने में भी कारगर माना जाता है। अदरक दस्त के लिए एक प्रभावी घरेलू उपचार है। पेट की समस्या से राहत पाने के लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं।

    इस चाय को बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म करें, इसमें बारीक कटे अदरक डालें। अब गैस बंद कर दें, लगभग 10 मिनट बाद छान लें। आप इस चाय को दिन में दो बार पी सकते हैं।

    अदरक का रस

    अदरक में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दस्त और पेट दर्द से राहत दिलाते हैं। दस्त को रोकने के लिए अदरक का रस फायदेमंद साबित हो सकता है।

    अदरक का एक टुकड़ा लें और कुचल लें। अब पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाएं। इसमें एक चुटकी नमक भी मिक्स कर सकते हैं। आप इस ड्रिंक को एक या दो बार पिएं, दस्त कंट्रोल होने में मदद मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: ब्लड शुगर ही नहीं दिल को भी स्वस्थ रखती है ब्लैक टी, जानें इसके अन्य फायदे

    धनिया की पत्तियां

    धनिया की पत्तियां पाचन के लिए गुणकारी होती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले धनिया की पत्तियों को धो लें और इसे पीस लें। एक गिलास पानी में इस पेस्ट को मिला दें, अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और इसे पिएं, आपको दस्त से आराम मिल सकता है।

    खबरें और भी

    नींबू और नमक

    नींबू में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। यह न केवल पेट को स्वस्थ रखता है बल्कि शरीर की कई समस्याओं से बचाता है। अगर आप दस्त की समस्या से परेशान हैं, तो एक गिलास पानी में नींबू का रस और एक चुटकी नमक मिलाएं और इसे पी लें। आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और दस्त की समस्या भी कम हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही जकड़ लेती है सर्दी और खांसी, तो ये देसी इलाज आएंगे काम!

    अनार

    अनार में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। दस्त की समस्या से परेशान हैं, तो अनार आपकी मदद कर सकता है, इसके लिए आप अनार का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा अनार की पत्तियां भी प्रभावी उपचार हैं।

    एक पैन में पानी उबालें, इसमें अनार की पत्तियां डालें। फिर गैस बंद कर दें। पत्तों को इसमें कुछ देर के लिए भीगने दें, इसके बाद छान लें। जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसे पिएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik