Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Black Tea Benefits: ब्लड शुगर ही नहीं दिल को भी स्वस्थ रखती है ब्लैक टी, जानें इसके अन्य फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 08:23 AM (GMT+05:30)

    Black Tea Benefits ब्लैक टी कड़क स्वाद के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। रिसर्च में ...और पढ़ें

    Black Tea Benefits: जानें ब्लैक टी पीने के हैरान करने वाले फायदे
    Black Tea Benefits: जानें ब्लैक टी पीने के हैरान करने वाले फायदे

    HighLights

    1. सेहत के लिहाज से ब्लैक टी काफी फायदेमंद होती है।
    2. ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है।
    3. पोषक तत्वों से भरपूर ब्लैक टी पीने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Black Tea Benefits: दुनिया में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है। अक्सर लोग चाय की चुस्कियों से ही दिन की शुरुआत करते हैं। माना जाता है कि चाय पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। वैसे चाय कई तरह की होती है, लेकिन अधिकतर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं। हालांकि सेहत के लिहाज से ब्लैक टी काफी फायदेमंद होती है, इसका स्वाद कड़क होता है। यह सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। तो चलिए जानते हैं ब्लैक टी पीने के क्या फायदे हैं।

    एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत

    ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसे पीने शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। अगर आप ब्लैक टी नियमित रूप से पीते हैं, तो पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

    पोषक तत्वों से भरपूर ब्लैक टी पीने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रोजाना ब्लैक टी पीने से उच्च रक्तचाप, बैड कोलेस्ट्रॉल, मोटापा सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा टाला जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: बच्चों के टिफिन में भूलकर भी न पैक करें ये फूड्स, स्वाद के चक्कर में कहीं बिगड़ न जाए उनकी सेहत

    आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

    ब्लैक टी आंतों के लिए फायदेमंद होती है। इसे पीने से आंत की स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।

    डायबिटीज में गुणकारी

    रिसर्च के अनुसार, ब्लैक टी पीने से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

    दांतों के लिए लाभदायक

    ब्लैक टी पीने से कैविटी की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं, जिससे दांत स्वस्थ रहते हैं।

    यह भी पढ़ें: सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी गुणकारी हैं सरसों के बीज, जानें क्या हैं इसके अन्य फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    खबरें और भी