Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    High Blood Sugar: ब्लड शुगर हाई हो जाए, तो घबराएं नहीं! फौरन करें ये 4 काम

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 06:45 PM (IST)

    डायबिटीज में अक्सर ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाता है। ऐसे में सब कुछ छोड़कर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए लेकिन इसके साथ ही आप घर पर भी इसे ...और पढ़ें

    High Blood Sugar Control Tips: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए तुरंत कर लें ये 4 काम
    High Blood Sugar Control Tips: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए तुरंत कर लें ये 4 काम

    HighLights

    1. रहन-सहन या खानपान में हल्की सी लापरवाही से शुगर असंतुलित हो जाती है।
    2. ब्लड शुगर हाई होने पर घबराना बिल्कुल नहीं चाहिए।
    3. इसे कंट्रोल करने के लिए कुछ तरीके बेहद कारगर माने जाते हैं।  

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। High Blood Sugar Control Tips: आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में डायबिटीज एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जिसका शिकार सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी बन गए हैं। ऐसे में कई बार परेशानी ये होती है कि ब्लड शुगर का स्तर अचानक ही तेजी से बढ़ जाता है और कई लोग पैनिक करने लगते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना तो जरूरी है ही, लेकिन साथ ही इसे फौरन घर पर भी कंट्रोल करना भी उतना ही जरूरी है। इस आर्टिकल में बताए गए ये 4 काम, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

    पानी पिएं

    तेजी से ब्लड शुगर बढ़ जाने पर पानी का ज्यादा सेवन शुरू कर दें। बता दें, कि इससे एक्स्ट्रा ग्लूकोज से निजात पाने में मदद मिलती है, जिससे शुगर कंट्रोल होती है। साथ ही, शरीर में हाइड्रेशन का लेवल बढ़ने पर भी शुगर के लेवल को नॉर्मल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज का खतरा बढ़ाती हैं आपकी रोज की ये आदतें

    एक्सरसाइज करें

    ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से कम करने के लिए एक्सरसाइज भी एक बढ़िया रास्ता है। इस दौरान एक्स्ट्रा ग्लूकोज का सही इस्तेमाल हो पाता है, जिससे ब्लड शुगर में गिरावट देखने को मिलती है। ऐसे में आप घर पर भी छोटी-मोटी एक्सरसाइज का भी सहारा ले सकते हैं।

    फाइबर रिच चीजें खाएं

    फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने से भी हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। बता दें, कि इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और शुगर का स्तर घटने लगता है।

    ये तरीका भी है असरदार

    ब्लड शुगर हाई होने पर करेले या जामुन का जूस पीना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे इंसुलिन को नियंत्रण में लाने में मदद मिलती है। खासतौर से जामुन में ग्लाइकोसाइड जम्बोलिन और अल्कलॉइड जंबो सीन पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल कम करने का काम करता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आपकी आर्टरीज के लिए नुकसानदेह हो सकता है डायबिटीज, इन तरीकों से करें शुगर लेवल कंट्रोल

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik