Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विटामिन-बी12 बढ़ाने में फायदेमंद है मोरिंगा, बस इस तरीके से करना होगा इस्तेमाल

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 01:26 PM (IST)

    विटामिन-बी12 की कमी (Vitamin-B12 Deficiency) सेहत के लिए काफी नुकसानहेद हो सकती है। हालांकि सही डाइट की मदद से इससे बचा जा सकता है। मोरिंगा की पत्तिया ...और पढ़ें

    विटामिन-बी12 बढ़ाने के लिए मोरिंगा का कैसे करें इस्तेमाल? (Picture Courtesy: Freepik)
    विटामिन-बी12 बढ़ाने के लिए मोरिंगा का कैसे करें इस्तेमाल? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. विटामिन-बी12 की कमी के कारण कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं
    2. इसकी कमी दूर करने में मोरिंगा काफी मददगार हो सकता है
    3. मोरिंगा की पत्तियों को कई तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन-बी12 की कमी होने पर थकान, याददाश्त कमजोर होना, नर्वस सिस्टम डैमेज और एनीमिया की समस्या (Vitamin-B12 Deficiency Symptoms) हो सकती है। इसलिए शरीर में इसकी कमी न होने देना बहुत जरूरी है। हालांकि, कई लोगों में इसकी कमी पाई जाती है, खासकर शाकाहारी लोगों में।

    ऐसे में विटामिन-बी12 की कमी से बचाव करने में मोरिंगा काफी फायदेमंद (Moringa for Vitamin-B12) हो सकता है। जी हां, मोरिंगा की पत्तियों की मदद से आप विटामिन-बी12 की कमी से बचाव कर सकते हैं। आइए जानें कैसे मोरिंगा की पत्तियां विटामिन-बी12 की कमी से बचाव करने में मदद कर सकते है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

    मोरिंगा की पत्तियां कैसे बढ़ाती हैं विटामिन-बी12?

    मोरिंगा विटामिन-बी12 का डायरेक्ट का सोर्स नहीं है। इसलिए इससे सीधे तौर पर विटामिन-बी12 नहीं मिलता है। लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व विटामिन-बी12 के अब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाता है। मोरिंगा की पत्तियों में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन-बी12 के अब्जॉर्प्शन और इस्तेमाल को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- विटामिन-B12 की हो गई है कमी? अब सप्लीमेंट्स नहीं, इन 5 तरीकों से करें इसे नेचुरली बूस्ट

    मोरिंगा के फायदे विटामिन-बी12 के स्तर को बढ़ाने में

    • आयरन- मोरिंगा में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो विटामिन-बी12 के साथ मिलकर एनीमिया को दूर करने में मदद करता है।
    • प्रोटीन से भरपूर- मोरिंगा में सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, जो विटामिन-बी12 के अब्जॉर्प्शन में सहायक हैं।
    • एंटीऑक्सीडेंट गुण- मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे विटामिन-बी12 का बेहतर इस्तेमाल होता है।
    • पाचन तंत्र को मजबूत बनाना- मोरिंगा की पत्तियां पाचन को दुरुस्त करती हैं, जिससे विटामिन-बी12 का अब्जॉर्प्शन बेहतर होता है।

    मोरिंगा की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे करें?

    मोरिंगा की पत्तियों को अलग-अलग तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है-

    खबरें और भी

    मोरिंगा पाउडर

    • मोरिंगा की सूखी पत्तियों को पीसकर पाउडर बना लें।
    • रोजाना 1-2 चम्मच मोरिंगा पाउडर दूध, स्मूदी, दही या सब्जियों में मिलाकर लें।

    मोरिंगा की चाय

    • मोरिंगा की सूखी पत्तियों को पानी में उबालकर चाय बनाएं।
    • इसमें शहद और नींबू मिलाकर पीने से विटामिन-बी12 का अब्जॉर्प्शन को बढ़ाता है।

    मोरिंगा की पत्तियों की सब्जी

    • ताजा मोरिंगा पत्तियों को दाल, सांभर या सब्जी में डालकर पकाएं।
    • इसे पराठे या चटनी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    मोरिंगा कैप्सूल या टैबलेट

    • बाजार में मोरिंगा के सप्लीमेंट्स भी मिलते हैं, जिन्हें डॉक्टर की सलाह पर लिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- विटामिन-बी12 की कमी होने पर शरीर देता है ये 6 संकेत, नजरअंदाज करने से बढ़ सकती है परेशानी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।