यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शरीर में हो गई है Vitamin-B12 की कमी, तो खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, अंग-अंग में भर जाएगी ताकत
क्या आपको अक्सर थकान महसूस होती है या आप छोटी-छोटी बातें भूलने लगे हैं? अगर हां तो ये विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण (Vitamin-B12 Deficiency Symptoms) ह ...और पढ़ें

HighLights
- शरीर में Vitamin-B12 की कमी के कारण कई परेशानियां हो सकती हैं
- इसकी कमी के कारण नर्वस सिस्टम पर भी असर पड़ता है
- शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करना जरूरी है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन-बी12 (Vitamin-B12) शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर के कई जरूरी फंक्शन्स के लिए जरूरी होता है। इसलिए शरीर में इसकी कमी होने पर कई परेशानियां हो सकती हैं। इनमें एनीमिया, थकान, याददाश्त कमजोर होना और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं (Vitamin-B12 Deficiency Symptoms) भी शामिल हो सकती हैं। इसलिए इसकी कमी से बचाव करना जरूरी है। अब क्योंकि शरीर खुद विटामिन-बी12 नहीं बना पाता, इसलिए इसे डाइट के जरिए लेना जरूरी है। आइए जानते हैं विटामिन-बी12 से भरपूर फूड्स (Vitamin-B12 Rich Foods), जो इसकी कमी से बचाव में आपकी मदद कर सकते हैं।
विटामिन-बी12 से भरपूर फूड्स (Foods to Fight Vitamin-B12 Deficiency)
अंडे (Eggs)
अंडे विटामिन-बी12 का एक अच्छा सोर्स हैं, खासकर अंडे की जर्दी। एक उबले अंडे में लगभग 0.6 माइक्रोग्राम विटामिन-बी12 होता है, जो आपके विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने में काफी मददगार है। इसके अलावा, अंडे में प्रोटीन भी पाया जाता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत के लिए काफी जरूरी है। अंडे की जर्दी में विटामिन-डी भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए अंडे को डाइट में शामिल करना कई वजहों से फायदेमंद साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ये 5 संकेत चीख-चीखकर बताते हैं शरीर में हो गई है Vitamin-B12 की कमी, पहली फुरसत में भागें डॉक्टर के पास
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स (Milk & Dairy Products)
दूध, दही, पनीर और छाछ में विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एक कप दूध में लगभग 1.2 माइक्रोग्राम विटामिन-बी12 होता है। इसलिए दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स से विटामिन-बी12 की कमी से बचने में काफी मदद मिल जाती है। इसके अलावा, दूध में कैल्शियम होता है, जो दांतों और हड्डियों के लिए जरूरी है। इसके अलावा, दूध में प्रोटीन भी पाया जाता है, जो शारीरिक विकास के लिए काफी जरूरी है।
मछली (Fish)
सालमन, टूना, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियों में विटामिन-बी12 भरपूर होता है। 100 ग्राम सालमन में लगभग 4.8 माइक्रोग्राम विटामिन-बी12 पाया जाता है। इसके अलावा, इन मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। ये मछलियां थायरॉइड फंक्शन को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।
खबरें और भी
मांस (Meat)
चिकन, मटन और कलेजी विटामिन-बी12 के सबसे अच्छे सोर्स माने जाते हैं। 100 ग्राम कलेजी में लगभग 50 माइक्रोग्राम तक विटामिन-बी12 हो सकता है। इसलिए नॉन-वेजिटेरियन लोगों में विटामिन-बी12 की कमी होने का खतरा कम होता है। साथ ही, इनमें आयरन भी होता है, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है।
फोर्टिफाइड फूड्स (Fortified Foods)
वेजिटेरियन लोगों के लिए फोर्टिफाइड ग्रेन, सोया मिल्क और न्यूट्रिशनल यीस्ट विटामिन-बी12 के अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vitamin-B12 की कमी दूर करने के लिए पिएं 5 ड्रिंक्स, अंग-अंग में भर जाएगी ताकत
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।