यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vitamin-B12 की कमी दूर करने के लिए पिएं 5 ड्रिंक्स, अंग-अंग में भर जाएगी ताकत
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी (Vitamin-B12 Deficiency) होने के कारण कई परेशानियां हो सकती हैं। इनमें एनीमिया नर्व डैमेज और थकान जैसी समस्याएं हो सकती ह ...और पढ़ें

HighLights
- Vitamin-B12 की कमी सेहत को नुकसान पहुंचाती है
- कुछ जूस विटामिन-बी12 की कमी दूर करने में मदद करते हैं
- विटामिन-बी12 की कमी के कारण थकान और कमजोरी हो सकती है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन-बी12 की कमी (Vitamin-B12 Deficiency) शरीर को परेशानियों का घर बना सकती है। दरअसल, यह एक जरूरी विटामिन है, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्वस सिस्टम के सही कामकाज और डीएनए सिंथेसिस में अहम भूमिका निभाता है।
इसकी कमी से एनीमिया, थकान, कमजोरी, याददाश्त कमजोर होना और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं (Vitamin-B12 Deficiency Symptoms) हो सकती हैं। इसलिए विटामिन-बी12 को अगर जल्दी दूर न किया जाए, तो सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। अगर आप विटामिन-बी12 की कमी से जूझ रहे हैं, तो कुछ हेल्दी ड्रिंक्स (Drinks for Vitamin-B12) आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। यहां 5 ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स बताए गए हैं, जो विटामिन-बी12 के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
विटामिन-बी12 की कमी पूरी करने के लिए जूस (Drinks that Boost Vitamin-B12)
संतरे का जूस (Orange Juice)
संतरे का जूस विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो शरीर में आयरन के अब्जॉर्प्शन को बढ़ाता है। हालांकि, इसमें सीधे तौर पर विटामिन-बी12 नहीं होता, लेकिन कुछ फोर्टिफाइड संतरे के जूस में विटामिन-बी12 मिलाया जाता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो बाजार में मिलने वाले फोर्टिफाइड ऑरेंज जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह न केवल एनर्जी बूस्ट करता है बल्कि इम्युनिटी भी मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़ें: चिकन-मटन खाने के बावजूद भी शरीर में क्यों नहीं बढ़ रहा Vitamin-B12? डॉक्टर ने बताई 'अंदर की बात'
चुकंदर का जूस (Beetroot Juice)
चुकंदर का जूस आयरन और फोलेट का अच्छा सोर्स है, जो एनीमिया से लड़ने में मदद करता है। हालांकि, इसमें प्राकृतिक रूप से विटामिन-बी12 नहीं होता, लेकिन यह बी12 के साथ मिलकर रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। चुकंदर के जूस में थोड़ा सा नींबू और अदरक मिलाकर पीने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते है।
खबरें और भी
दूध (Milk)
दूध विटामिन-बी12 का एक बेहतरीन सोर्स है, खासकर शाकाहारियों के लिए। एक गिलास गाय या भैंस के दूध में भरपूर मात्रा में बी12 होता है, जो शरीर की रोज की जरूरत को पूरा करने में मदद कर सकता है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं, तो सोया मिल्क या बादाम मिल्क जैसे फोर्टिफाइड ऑप्शन चुन सकते हैं।
पालक का जूस (Spinach Juice)
पालक आयरन और फोलेट से भरपूर होता है, जो विटामिन-बी12 के साथ मिलकर एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। पालक के जूस में थोड़ा सा नींबू और शहद मिलाकर पीने से इसका स्वाद बेहतर हो जाता है। हालांकि, पालक में सीधे विटामिन-बी12 नहीं होता, लेकिन यह विटामिन-बी12 के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है।
अनार का जूस (Pomegranate Juice)
अनार का जूस आयरन और विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है और एनर्जी लेवल को सुधारता है। कुछ फोर्टिफाइड अनार के जूस में विटामिन-बी12 भी मिलाया जाता है, जो वेजिटेरियन्स के लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: नाखूनों में दिखने वाले 5 बदलाव देते हैं शरीर में Vitamin-B12 की कमी का संकेत, भूलकर भी न करें अनदेखा
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।