Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin-B12 का पावरहाउस है यह सस्ती चीज, रोजाना खाने पर नहीं पड़ेगी महंगे सप्लीमेंट्स की जरूरत

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 08:45 PM (IST)

    आमतौर पर लोग विटामिन-बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) को पूरा करने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी सस ...और पढ़ें

    Vitamin-B12 की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें यह सस्ती चीज (Image Source: Freepik)
    Vitamin-B12 की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें यह सस्ती चीज (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में सही खानपान पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है।
    2. डाइट का ख्याल न रखने से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
    3. सस्ती चीजों को डाइट में शामिल करके भी विटामिन-बी12 की कमी दूर हो सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हेल्थ के नाम पर हर कोई महंगे सप्लीमेंट्स की तरफ भाग रहा है। खासकर विटामिन-बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) को लेकर लोग काफी चिंतित रहते हैं। डॉक्टर से लेकर सोशल मीडिया तक, हर कोई इस विटामिन की जरूरत और कमी के बारे में बात करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि Vitamin-B12 की कमी को दूर करने के लिए आपको महंगे कैप्सूल्स या इंजेक्शन लेने की जरूरत नहीं है?

    जी हां, एक ऐसी सस्ती और आम चीज है जो B12 का पावरहाउस (Natural Sources of Vitamin B12) मानी जाती है और अगर आप इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो आपके शरीर को बी-12 की भरपूर मात्रा मिल सकती है। आइए, जानते हैं कि वो कौन-सी चीज है और इसे डाइट में शामिल करने के क्या-कुछ फायदे हैं।

    क्या है Vitamin-B12 और क्यों है जरूरी?

    विटामिन-बी12 एक जरूरी पोषक तत्व है जो हमारे शरीर की नर्वस सिस्टम, ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है। इसकी कमी से थकान, चक्कर, पीलापन, भूलने की आदत, कमजोर इम्यून सिस्टम और यहां तक कि डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। चूंकि, हमारा शरीर खुद से B12 नहीं बना सकता, इसलिए इसे खाने से हासिल करना जरूरी होता है।

    आखिर क्या है वो 'सस्ती चीज'?

    वो चीज है- दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स, जैसे दही, पनीर और छाछ।

    जी हां, गाय या भैंस का दूध Vitamin-B12 का बेहतरीन और सस्ता सोर्स है। एक कप दूध में लगभग 1 माइक्रोग्राम Vitamin-B12 होता है, जो एक व्यस्क व्यक्ति की डेली जरूरत का करीब 40% तक पूरा कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- नाखूनों में दिखने वाले 5 बदलाव देते हैं शरीर में Vitamin-B12 की कमी का संकेत, भूलकर भी न करें अनदेखा

    दूध के अलावा और क्या खाएं?

    अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो B12 पाने के कुछ बेहतरीन ऑप्शन ये हो सकते हैं।

    दही

    एक कटोरी फ्रेश दही में भी अच्छी मात्रा में B12 होता है। इसे रोजाना खाने से न सिर्फ पेट सही रहता है, बल्कि यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

    पनीर

    पनीर ना केवल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है बल्कि इसमें भी B12 मौजूद होता है। खासकर घर का बना पनीर अधिक फायदेमंद होता है।

    छाछ

    गर्मियों में ये शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पोषण भी देता है। इसमें मौजूद B12 शरीर की एनर्जी बढ़ाता है

    फोर्टिफाइड फूड्स

    आजकल बाजार में कई ऐसे अनाज, ब्रेड और सोया मिल्क आते हैं जिनमें B12 को मिलाया जाता है। इन्हें भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

    क्या नॉन-वेजिटेरियन लोगों के लिए भी कोई खास ऑप्शन है?

    बिल्कुल! नॉन-वेज खाने वालों को B12 की कमी कम ही होती है क्योंकि B12 मुख्यतः जानवरों से मिलने वाले प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। जैसे- अंडा (खासतौर पर योल्क), मछली (सैल्मन, टूना, सार्डीन), चिकन और रेड मीट। हालांकि, अगर कोई नॉन-वेज भी नियमित नहीं खाता है, तो फिर दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स से इस कमी को पूरा किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कैसे पहचानें विटामिन-B12 की कमी?

    अगर आपको बार-बार थकान होती है, काम करने का मन नहीं करता, या बहुत ज़्यादा भूलने की आदत हो गई है, तो ये संकेत हो सकते हैं B12 की कमी के। इसके अलावा कुछ लोगों को हाथ-पैर में झनझनाहट या जीभ में जलन भी महसूस हो सकती है। ऐसे में, डॉक्टर से जांच करवा कर सही खानपान और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट लेने की सलाह लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- दही में छिपा है Vitamin-B12 को बढ़ाने का सीक्रेट! बस मिलाकर खाएं ये 3 चीजें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।