Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आंखों में दिखें ये 4 बदलाव, तो समझ लें बढ़ गया है Cholesterol लेवल; लापरवाही पड़ सकती है भारी

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 08:59 AM (IST)

    आजकल खराब लाइफस्‍टाइल के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या बन गई है, जो न केवल दिल बल्कि आंखों को भी प्रभावित कर सकती है। कोलेस्‍ट्रॉल के बढ़ने पर हमा ...और पढ़ें

    हाई कोलेस्ट्राॅल के लक्षण (Image Credit- Freepik)

    हाई कोलेस्ट्राॅल के लक्षण (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हाई कोलेस्ट्राॅल एक साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है।

    2. इसके लक्षण हमारी आंखों पर भी साफ नजर आते हैं।

    3. इन्‍हें समय पर पहचान कर आप इससे बचाव कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत आम हो गई है। खराब खानपान, घंटों बैठकर काम करना और तनाव से भरी लाइफस्टाइल के कारण लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। ज्यादातर लोग इसके नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये गलती आगे चलकर आपके लिए खतरा पैदा कर सकती है। आपको बता दें कि कोई भी बीमारी हो, उसके लक्षण हमारे शरीर पर नजर आने लगते हैं।

    लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल सिर्फ आपके दिल को ही नहीं, बल्कि आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षण आंखों में भी नजर आते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी टॉपिक पर है। हम आपको उन लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर आंखों में नजर आते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में, जो आंखों के जरिए आपको कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की चेतावनी देते हैं।

    आंखों के पास सूजन होना

    अगर आपकी आंखों के पास सूजन आ गई है और लंबे समय तक बनी है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। दरअसल ये हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकती है। आपको तुरंत डॉक्टर से मिल लेना चाहिए।

    कॉर्निया पर पीले रंग का निशान दिखना

    जब हमारी बाॅडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लगता है तो इससे आंखों में कॉर्निया के किनारों पर सफेद या फिर हल्के पीले रंग की रिंग बनने लगती है। कई बार लोग इसे आंखों की बीमारी मान लेते हैं लेकिन ये भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत है।

    पीले धब्बे नजर आना

    कई बार आंखों की पलकों पर या फिर आंखों के आसपास पीले-पीले धब्बे नजर आने लगते हैं। पीले रंग के ये निशान हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत देता है।

    यह भी पढ़ें: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना पिएं 5 ड्र‍िंक्‍स, साफ हो जाएगी नसों में जमी गंदगी

    आंखों में जलन होना

    अगर आपकी आंखों में जलन या खुजली जैसी समस्या होती हे तो ये भी हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर खून में धीरे-धीरे खराब फैट बढ़ने लगता है जिससे आंखों में जलन या खुजली हो सकती है।

    खबरें और भी

    ये हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के अन्य लक्षण

    • थकान महसूस होना
    • बेचैनी
    • त्वचा पर पीले रंग की गांठ
    • हाथ पैरों में सूजन आना
    • हाथ-पैरों में ठंडक
    • सीने में दर्द
    • सांस लेने में दिक्कत
    • ब्लड प्रेशर बढ़ना

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।