Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हेल्दी रहने के लिए रोज करते हैं Cycling, तो 3 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो सेहत को हो जाएगा नुकसान

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 01:52 PM (IST)

    हेल्दी रहने के लिए साइकिलिंग करना एक अच्छा तरीका है। इससे सेहत को काफी फायदा मिलता है और सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती है। हालांकि अगर साइकिलिं ...और पढ़ें

    Cycling करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान (Picture Courtesy: Freepik)
    Cycling करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. साइकिलिंग करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है
    2. साइकिल चलाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है
    3. साइकिल चलाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए हर कोई जिम जाना पसंद नहीं करता। इसलिए फिट रहने के लिए कई लोग साइकिलिंग करना भी पसंद करते हैं। साइकिलिंग करना आपकी पूरी सेहत के लिए फायदेमंद (Cycling Benefits) होता है। यह वजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और स्ट्रेस कम करने में भी मदद करता है। हालांकि, अगर आप रोज साइकिलिंग करते हैं, तो आपको कुछ बातों (Cycling Safety Tips) का जरूर ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी सेहत को कोई नुकसान न हो।

    सही पोश्चर और सीटिंग पोजीशन का ध्यान रखें

    साइकिल चलाते समय शरीर का पोस्चर सही होना बहुत जरूरी है। गलत पोजीशन में साइकिल चलाने से पीठ दर्द, गर्दन में अकड़न और घुटनों में चोट लग सकती है। इसलिए सीट सही ऊंचाई पर सेट करें, ताकि पैडल मारते समय आपके पैर पूरी तरह सीधे न हो। इससे घुटनों पर दबाव कम पड़ता है। सीट के अलावा, हैंडलबार की ऊंचाई भी सही रखें, वरना आपके कंधों पर दबाव पड़ सकता है। साथ ही, साइकिल चलाते समय अपनी रीढ़ की हड्डी सीधी रखें, ताकि कमर पर ज्यादा दबाव न पड़े।

    यह भी पढ़ें: पूरे शरीर के ल‍िए जरूरी है साइक‍िल‍िंग, फायदे जान लेंगे ताे चाैंक जाएंगे आप

    सही गियर और स्पीड चुनें

    कई लोग तेज स्पीड में साइकिल चलाकर जल्दी थक जाते हैं या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस करते हैं। इसलिए शुरुआत में हल्के गियर का इस्तेमाल करें, खासकर अगर आप लंबी दूरी तय कर रहे हैं। इससे पैरों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा स्पीड का भी ध्यान रखें।अचानक से तेज साइकिल चलाने से हार्ट रेट बढ़ सकता है और मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। इसलिए धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं, लेकिन तब भी बहुत स्पीड में न चलाएं।

    हाइड्रेशन और सुरक्षा उपकरणों का ध्यान रखें

    साइकिल चलाते समय शरीर में पानी की कमी और सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए साइकिलिंग करते वक्त अपने साथ पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें। इसके अलावा, चोट से बचने के लिए हमेशा हेलमेट और सेफ्टी पैड्स पहनकर साइकिल चलाएं। साइकिलिंग करते वक्त टाइट कपड़ों की बजाय ढीले और हवादार कपड़े पहनें जिससे पसीना आसानी से सूख सके और घुटन महसूस न हो।

    खबरें और भी

    साइक्लिंग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन गलत तरीके से करने पर यह नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए साइकिलिंग करते वक्त इन बातों का जरूर ध्यान रखें, ताकि आपको साइकिलिंग का पूरा फायदा मिल सके।

    यह भी पढ़ें: बढ़िया एक्सरसाइज है साइकिलिंग, लेकिन पैरों की देखभाल भी है जरूरी; इन बातों रखें खास ध्यान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।