विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जांघों पर जमा जिद्दी फैट से पाना है छुटकारा, तो रोज घर पर ही करें ये असरदार लेग एक्सरसाइज

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sun, 28 Jun 2026 07:00 AM (IST)

जांघों पर जमा जिद्दी फैट को कम करने के लिए घर पर की जाने वाली असरदार एक्सरसाइज काफी असरदार साबित हो सकती हैं।

कैसे कम करें जांघों की चर्बी? (AI Generated Image)

कैसे कम करें जांघों की चर्बी? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपकी जांघों पर भी फैट जमा हो गया है, तो इसे कम करने का एक ही तरीका है और वो है एक्सरसाइज। हालांकि, जांघों का फैट कम होने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन कुछ टार्गेटेड एक्सरसाइज से आप अपनी जाघों की चर्बी तेजी से कम कर सकते हैं। 

ये एक्सरसाइज फैट कम करने के साथ-साथ आपकी जांघों को मजबूत और टोंड बनाने में भी मदद करेंगे। आइए जानें जांघों का फैट कम करने के लिए कुछ असरदार एक्सरसाइज।

जांघों का फैट घटाने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करें?

  • स्क्वॉट्स- स्क्वॉट्स जांघों, हिप्स और ग्लूट्स के लिए सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है। यह जांघों की चर्बी कम करने के साथ मसल्स को टोन करती है। इसे करने के लिए पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें और बैठने की पोजिशन में 12- 15 रेप्स के 3 सेट करें। धीरे-धीरे आप वेट भी ऐड कर सकते हैं।
  • लंजेस- लंजेस आपकी थाइस को टोंड बनाने में मदद करते हैं। यह क्वॉड्स, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स पर सीधा काम करता है। एक पैर आगे रखकर लंज पोज में जाएं और 12-15 रेप्स के 3 सेट दोनों पैरों से करें। ध्यान रखें कि घुटना पैर की उंगलियों से आगे न जाए।
  • लेग रेजेस- यह एक्सरसाइज अंदरूनी और बाहरी दोनों हिस्सों की चर्बी कम करने के लिए परफेक्ट है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे नीचे लाएं। 15 रेप्स के 3 सेट जरूर करें। इससे जांघों की मसल्स में मजबूती आती है।
  • साइड लेग लिफ्ट- इससे जांघों के बाहरी हिस्से की चर्बी तेजी से घटती है। साइड में लेटकर ऊपर वाले पैर को ऊपर उठाएं और नीचे लाएं। 20 रेप्स के 3 सेट दोनों साइड से करें। यह हिप्स को भी शेप देता है और बॉडी बैलेंस बेहतर करता है।
  • जंपिंग जैक्स- अगर आप थाई फैट जल्दी घटाना चाहते हैं, तो कार्डियो जरूरी है। जंपिंग जैक्स पूरी बॉडी को एक्टिव करते हैं और कैलोरी तेजी से बर्न होती है। 40-60 सेकंड तक 4 राउंड करें। इससे जांघों में स्टेमिना बढ़ता है और फैट लेयर कम होती है।
  • वॉल सिट- यह थाइस को स्ट्रेंथ देने वाली बेहद प्रभावी एक्सरसाइज है। दीवार के सहारे बैठने की पोजिशन बनाएं और 30-45 सेकंड तक रुकें। यह जांघों को टोंड बनाने के साथ मसल एंड्योरेंस भी बढ़ाता है। शुरुआत में 20-30 सेकंड से शुरू करें और धीरे-धीरे टाइम बढ़ाएं।