यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किडनी को रखना चाहते हैं हेल्दी, तो पिएं 5 ड्रिंक्स, शरीर में जमा गंदगी भी हो जाएगी नेचुरली साफ
किडनी हमारे शरीर का बहुत जरूरी हिस्सा है। यह ब्लड को फिल्टर करके शरीर की गंदगी को बाहर करता है। इसलिए इसकी सफाई भी बेहद जरूरी है। कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स ...और पढ़ें

HighLights
- किडनी को हेल्दी रखने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन जरूरी है
- कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स किडनी के लिए काफी फायदेमंद हैं
- ये ड्रिंक्स किडनी को बेहतर फंक्शन करने में मदद करती हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kidney Detox Drinks: किडनी का काम ब्लड फिल्टर करना होता है। यह ब्लड से टॉक्सिन्स को फिल्टर करके बाहर निकालती है। ऐसे में किडनी सही तरीके से काम करती रहे, इसके लिए उसे भी समय-समय पर डिटॉक्स करना जरूरी है। ऐसा करने से किडनी हेल्दी रहती है और बेहतर तरीके से अपना काम करती है। आइए जानें किडनी डिटॉक्स करने के लिए 5 ड्रिंक्स (Detox Drinks for Kidney)।
नारियल पानी
नारियल पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है, जो किडनी के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह यूरिनरी ट्रैक्ट को साफ रखता है और किडनी स्टोन के खतरे को कम करता है। इसलिए नारियल पानी पीने से किडनी हेल्दी रहती है, लेकिन सीमित मात्रा में ही पिएं।
यह भी पढ़ें: रोज पी जाने वाली 5 ड्रिंक्स, किडनी को करती हैं डैमेज; आज ही करें डाइट से बाहर
ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। यह किडनी के फंक्शन को सुधारती है और सूजन को कम करती है। साथ ही, ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन किडनी को डैमेज होने से बचाता है। दिन में 1-2 कप ग्रीन टी पीना किडनी के लिए फायदेमंद होता है।
जीरे का पानी
जीरा किडनी के लिए एक नेचुरल क्लींजर का काम करता है। जीरे का पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरे को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इस पानी को उबालकर छान लें। यह ड्रिंक यूरिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही, यह किडनी स्टोन के खतरे को भी कम करता है।
खबरें और भी
नींबू पानी
नींबू पानी विटामिन-सी से भरपूर होता है और यह किडनी को साफ करने का एक आसान तरीका है। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो कैल्शियम के जमाव को रोककर किडनी स्टोन बनने से बचाता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू को मिलाकर पीने से किडनी डिटॉक्स होती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
मेथी का पानी
मेथी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी के दानों को उबालकर पीने से किडनी की फंक्शनिंग बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें: हाई ब्लड शुगर के कारण किडनी को होता है गंभीर नुकसान, Diabetes के मरीज जरूर रखें 5 बातों का ध्यान
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।